Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुख्यमंत्री सुक्खू के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, जल्दी होगी वापसी; बोले- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। ऐसे में जल्द उनकी प्रदेश वापसी होगी। मुकेश ने नई दिल्ली एम्स में भर्ती मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की टेस्ट रिपोर्ट ठीक हैं। मुख्यमंत्री चिकित्सकों के परामर्श के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Thu, 02 Nov 2023 11:39 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री सुक्खू के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, जल्दी होगी वापसी

राज्य ब्यूरो, शिमला। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। ऐसे में जल्द उनकी प्रदेश वापसी होगी। मुकेश ने नई दिल्ली एम्स में भर्ती मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की टेस्ट रिपोर्ट ठीक हैं। मुख्यमंत्री चिकित्सकों के परामर्श के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान सरकार से जुड़े विषयों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ काफी समय चर्चा हुई। 

सामान्य तरीके से कार्य कर रही सरकार

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार सामान्य तरीके से कार्य कर रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने एम्स से मंत्रियों को संदेश भेजा है, जिसमें सचिवालय में बैठकर लोगों के काम निपटाने को कहा है। मंत्रियों के साथ अधिकारियों के संपर्क में मुख्यमंत्री सुक्खू अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के अलावा उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में भी हैं। उन्होंने मंत्रियों से लेकर अधिकारियों को सरकारी कामकाज की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। 

मुकेश अग्निहोत्री से पहले मंत्री हर्षवर्धन चौहान और अनिरुद्ध सिंह के अलावा विधायक विनय कुमार एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकर मीडिया नरेश चौहान भी नई दिल्ली गए थे। सभी ने मुख्यमंत्री के पूरी तरह से स्वस्थ होने की बात कही है।