Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: ओक ओवर में कल CM सुक्‍खू की कैबिनेट बैठक, चुनाव नतीजों की पल-पल की जानकारी लेंगे मुख्‍यमंत्री

Himachal Lok Sabha Election 2024 हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू कल ओक ओवर में कैबिनेट बैठक करेंगे। मंगलवार को लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव नतीजों की पल-पल की जानकारी सरकारी आवास ओक ओवर में बैठकर लेंगे। प्रदेश के चार लोकसभा क्षेत्रों के लिए आए एग्जिट पोल कांग्रेस के पक्ष में नहीं बताए गए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू एग्जिट पोल को सिरे से नकार चुके हैं।

By Parkash Bhardwaj Edited By: Himani Sharma Updated: Mon, 03 Jun 2024 05:49 PM (IST)
Hero Image
Himachal Lok Sabha Election 2024: ओक ओवर में कल CM सुक्‍खू की कैबिनेट बैठक (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Lok Sabha Result 2024: 78 दिनों तक लंबी चली आदर्श आचार संहिता के बीच लोकसभा व विधानसभा का चुनाव निपटाने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को सचिवालय पहुंचे। मंगलवार को चुनाव नतीजे आने हैं जिससे पहले मुख्यमंत्री सुक्खू ने सरकार का कामकाज आगे बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी।

सरकारी आवास में बैठकर CM लेंगे पल-पल की खबर

मंगलवार को लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव नतीजों की पल-पल की जानकारी सरकारी आवास ओक ओवर में बैठकर लेंगे। सुक्खू सरकार के मंत्रियों में संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश के राजनीकि हालात को लेकर की चर्चा

सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सचिवालय पहुंचने के बाद संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने प्रदेश के राजनीतिक हालात को लेकर चर्चा की। तीनों नेताओं के पास अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारियां थीं, जिनसे उनकी ग्राउंड रिपोर्ट के बारे में जाना गया। उन्होंने अपने-अपने चिन्हित क्षेत्रों को लेकर फीडबैक दिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों के लिए मतगणना कल, दोपहर बाद साफ होगी नतीजों की स्थिति

प्रदेश के चार लोकसभा क्षेत्रों के लिए आए एग्जिट पोल कांग्रेस के पक्ष में नहीं बताए गए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू एग्जिट पोल को सिरे से नकार चुके हैं। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी यहां पर भाजपा की सरकार को रिपीट किया जा रहा था मगर ऐसा नहीं हुआ।

ग्राउंड रिपोर्ट पर भी हुई चर्चा

मुख्‍यमंत्री ने कांग्रेस आलाकमान को भी अवगत करवाया है कि ग्राउंड रिपोर्ट भाजपा के बजाए कांग्रेस के पक्ष में है। ऐसे में सचिवालय में नेताओं के साथ भी उन्होंने ग्राउंड रिपोर्ट पर चर्चा की है। मंगलवार को नतीजों का इंतजार किया जा रहा है और सीएम इस दिन शिमला में ही होंगे। नतीजे पक्ष में रहते हैं तो सीएम के लिए सबसे अहम होगा क्योंकि इससे वह प्रदेश में व संगठन में और ज्यादा ताकतवर होंगे।

अभी 6 जून तक आदर्श आचार संहिता लागू

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूरा दिन सचिवालय में बिताया और अधिकारियों के साथ कुछ अन्य विषयों पर भी चर्चा की। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के साथ अलग से दो बैठकें हुई। चुनाव नतीजे आने और आचार संहिता खत्म होने के बाद मंत्रिमंडल की बैठक की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Himachal News: हिमाचल प्रदेश में निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार, अब इन तीन सीटों पर भी होंगे उपचुनाव

मंत्रिमंडल की बैठक में रूके हुए कामों को सिरे चढ़ाने पर बड़े निर्णय लिए जाएंगे। अभी 6 जून तक आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है और उसके बाद सरकारी कामकाज में तेजी आएगी। हालांकि राजनीतिक दृष्टि से चुनाव नतीजे आने के बाद काफी कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।