Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली से लौटे सीएम सुक्खू, कर्मचारियों के बाद अब पेंशनर को मिलेंगे पेंशन, डीए-एरियर के संबंध में हो चुकी बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली से लौट आए हैं। कर्मचारी डीए और एरियर के मुद्दे पर वार्ता की उम्मीद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सचिव और मुख्य सचिव से इस संबंध में बैठक हो चुकी है। कर्मचारियों को वेतन मिल गया है लेकिन पेंशनरों को पेंशन का भुगतान होना बाकी है। पेंशनर्स कल्याण महासंघ ने सरकार के मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों का घेराव करने का फैसला लिया है।

By Parkash Bhardwaj Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 06 Oct 2024 07:44 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली से लौटे सीएम सुक्खू, कर्मचारियों के बाद अब पेंशनर को पेंशन मिलने की उम्मीद।

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को दिल्ली से लौट आए हैं। वह सोमवार को शिमला स्थित राज्य सचिवालय में बैठकर अधिकारियों के साथ विभागों की समीक्षा बैठकें लेने का सिलसिला दोबारा शुरू कर सकते हैं।

आशा है कि वह कर्मचारियों को बैठक के लिए बुला सकते हैं। मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना से डीए व एरियर के संबंध में बैठक हो चुकी है। सरकारी कर्मचारियों को वेतन पहली तारीख को मिल गया था और पेंशनर्ज को पेंशन का भुगतान होना है।

14 अक्टूबर को आमसभा

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा महासंघ ने अब 14 अक्टूबर को आमसभा बुलाई है। कर्मचारियों के वेतन के साथ पेंशन नहीं मिलने से पेंशनर नाराज हैं। ऐसे में प्रदेश पेंशनर्स कल्याण महासंघ ने सरकार के सभी मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों का घेराव करने का निर्णय लिया है।

सचिवालय सेवाएं महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि आशा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया जाएगा। उधर, हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा का कहना है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों का घेराव किया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें