Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'कंगना रनौत ने किसानों का किया अपमान किया' सीएम सुक्खू बोले- सोच-समझकर करनी चाहिए टिप्पणी

मंडी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवादस्पद बयान दिया था जिसको लेकर अब हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने हमला बोला है। सीएम ने कहा कि मंडी सांसद ने किसानों का अपमान किया है। उन्हें अन्नदाताओं के बारे में सोच-समझकर बोलना चाहिए।

By Parkash Bhardwaj Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Tue, 27 Aug 2024 07:31 PM (IST)
Hero Image
सीएम सुक्खू ने मंडी सांसद कंगना रनौत को घेरा।

राज्य ब्यूरो, शिमला। विधानसभा में भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान पर उठे मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने चैंबर के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि सत्तापक्ष की ओर से सदन में निंदा प्रस्ताव लाया गया था। ये निंदा प्रस्ताव लिखित में नहीं होने के कारण विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वीकार नहीं किया।

भाजपा ने भी कंगना के बयान से किया किनारा: सीएम

सीएम सुक्खू ने कहा कि कंगना रनौत ने किसानों का अपमान किया है और भाजपा ने भी कंगना रनौत के बयान से किनारा किया। उन्होंने ने कहा कि कंगना रनौत का बयान किसानों का अपमान है और अन्नदाता का अपमान करने का किसी को अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें: बुरी फंसी कंगना रनौत, अब विक्रमादित्य सिंह ने घेरा; कहा- हिमाचल के मुद्दों पर बात करें

कांग्रेस पार्टी इस बयान की निंदा करती है और भाजपा ने भी कंगना रनौत के बयान से किनारा कर लिया है। ऐसे में कंगना रनौत को सोच समझकर टिप्पणी करनी चाहिए।

पहले दिन नहीं पहुंची मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश

मानसून सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी एवं उपचुनाव जीतकर आई कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर सदन में नहीं आई। इसके पीछे कारण ये था कि मुख्यमंत्री के साढु का निधन हो गया था।

परिवार में निधन होने के कारण कमलेश नहीं आईं। मुख्यमंत्री सुक्खू को भी दोपहर बाद देहरा जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण अनाडेल से हेलिकाप्टर उड़ान नहीं हो सकी। जिसके चलते मुख्यमंत्री विधानसभा लौट आए।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत के बयान पर हिमाचल विधानसभा में हंगामा, संसदीय कार्य मंत्री ने कहा- निंदा प्रस्ताव लाना चाहिए