Move to Jagran APP

सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों-पेंशनरों के बाद युवाओं को दिया दीवाली गिफ्ट, जेओए आईटी के पदों पर होंगी नियुक्तियां

हिमाचल प्रदेश सरकार ने जेओए आईटी पदों पर नियुक्तियों का रास्ता साफ कर दिया है। ढाई साल से जांच के दायरे में चल रही इन पदों पर अब नियुक्तियां होंगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले कर्मचारियों और पेंशनरों की नाराजगी दूर की और अब युवाओं को रोजगार का तोहफा देने जा रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Mon, 21 Oct 2024 11:43 AM (IST)
Hero Image
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम सुक्खू ने युवाओं को दिया दीवाली गिफ्ट।

 राज्य ब्यूरो, शिमला। सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे युवाओं को दिवाली से पहले नौकरी का तोहफा मिलने की राह निकली है। ढाई साल से जांच के दायरे में चल रही जेओए आइटी के पदों पर नियुक्तियां होंगी। ढाई दर्जन से अधिक पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाओं पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया था।

जयराम सरकार के कार्यालय में भर्ती प्रक्रिया हुई और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक मामला सामने आया था। उसके बाद सरकार से तुरंत कार्रवाई करते हुए राज्य कर्मचारी चयन आयोग को बंद कर दिया था और पेपरलीक करने वाले सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को जेल जाना पड़ा था। दो साल से अधिक समय में जांच कार्य पूरा होने के बाद अब नियुक्तियां होंगी।

कर्मचारियों व पेंशनरों की नाराजगी दूर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले कर्मचारियों व पेंशनरों की नाराजगी दूर की। कर्मचारी वर्ग को चार प्रतिशत डीए का भुगतान किया गया। इसके साथ-साथ 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को बकाया एरियर का भुगतान किया गया।

आर्थिक संकट से दो-चार हो रहे प्रदेश को राह पर लाने के लिए एक साल तक कड़वे घूंट पीए और अब प्रदेश आर्थिक तौर पर उबरा है।

भरे जाएंगे रिक्त पद

प्रदेश का युवा वर्ग सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए लक्ष्य साधकर बैठा रहता है। प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी विभागों में रिक्त पड़े 200 से 500 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की जाती है।

उसी का परिणाम है कि वर्तमान सरकार में राज्य लोक सेवा आयोग और राज्य चयन आयोग में पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया निरंतर शुरू हुई है।

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में सुनी लोगों की समस्याएं

हमीरपुर के दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार सुबह सवेरे सर्किट हाउस हमीरपुर में लोगों की जन समस्याएं सुनी। अलग-अलग क्षेत्र से आए लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से रूबरू करवाया।

मुख्यमंत्री ने मौके पर अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को लेकर दिशा निर्देश जारी किए । खास बात यह रही की भाजपा नेत्री एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव उर्मिला ठाकुर व नाचन के विधायक विनोद ठाकुर ने भी सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मुलाकात की।

उर्मिल ठाकुर कुछ लोगों के साथ सर्किट हाउस पहुंची हुई थी उनकी इस मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी वहां हो रही थी हालांकि यह मुलाकात राजनीतिक न होकर लोगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर बताई जा रही है। विधायक विनोद ठाकुर ने भी शिष्टाचार के नाते मुख्यमंत्री से मुलाकात की हैं। 

यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को तोहफा, सरकार जल्द जारी करेगी 6 पोस्ट कोड के रिजल्ट

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।