Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'चुनाव के वादे भूल गए कांग्रेस के नेता, हिमाचल की जनता से मिलने तक नहीं आ रहे'; जयराम ठाकुर का बड़ा हमला

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव के दौरान बड़ी-बड़ी बातें की थीं लेकिन अब वे लोगों से मिलने तक नहीं आ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता हिमाचल आते हैं वादियों की सैर करते हैं और चले जाते हैं। उन्हें याद भी नहीं रहता कि हिमाचल के लोगों से उन्होंने कुछ वादे भी किए थे।

By rohit nagpal Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 19 Sep 2024 11:10 PM (IST)
Hero Image
'चुनाव के वादे भूल गए कांग्रेस के नेता, जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री।

जागरण संवाददाता, शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ी बड़ी बातें कर रहे थे। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के नेता नुक्कड़ सभाओं में जा-जाकर बड़ी-बड़ी बातें करते थे। लोगों को झूठ बोलकर बरगलाते थे, कसमें खाकर गारंटियां देते थे, वही नेता अब हिमाचल आते हैं और चुपचाप चले जाते हैं।

हिमाचल के लोगों से मिलना तो दूर वह लोग अपने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और सरकार में बैठे लोगों से भी मिलने की जहमत नहीं उठाते हैं। कांग्रेस के नेताओं द्वारा बोला गया झूठ सिर्फ हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाना था , ये अब पूरा हो चुका है। इसीलिए चुनाव के समय बड़ी बड़ी बातें करने वाले कांग्रेस के नेता हिमाचल आते हैं, वादियों की सैर करते हैं। उन्हें याद भी नहीं रहता है कि हिमाचल के लोगों से उन्होंने कुछ वादे भी किए थे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता बड़ी-बड़ी बातें करते थे। कहीं खटाख़ट और फटाफट स्कीम देने का वादा करते थे तो कहीं पर पहली कैबिनेट में नौकरियों का पिटारा खोलने का प्रदेश की 22 लाख से ज़्यादा महिलाओं को सम्मान निधि देने का वादा करते थे।

जिन पर भरोसा करके हिमाचल के लोगों ने उन्हें भारी जनमत दिया था। इसीलिए वह जब भी हिमाचल आते हैं तो आम जनता से मिलना दूर की बात है हिमाचल कांग्रेस और सरकार के नेताओं से मिलकर भी नहीं पूछते हैं कि जो चुनाव में वादे किए गए थे , उनका स्टेट्स क्या है। 22 लाख महिलाओं को अब तक सम्मान निधि क्यों नहीं मिली। दो साल में दो लाख युवाओं को रोज़गार क्यों नहीं मिला। स्टार्टअप योजना क्यों नहीं लागू की गई।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर