Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Congress Satyagraha: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीजेपी पर बरसे सुक्खू

Congress Holds Satyagraha राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। आज रविवार को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने व्यपक रुप से सत्याग्रह किया। सुखविंदर सिंह सूक्खू ने इस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Sun, 26 Mar 2023 03:57 PM (IST)
Hero Image
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीजेपी पर बरसे सुक्खू

शिमला, पीटीआई। राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ पूरे देश भर में कांग्रेस ने सत्याग्रह शुरू कर दिया है। रविवार को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यापक रूप से प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने रविवार को यहां 'संकल्प सत्याग्रह' किया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रिज पर इकट्ठा होकर राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने का विरोध किया। व्यापक रूप से किए गए इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कार्यकर्ता और दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी सोमवार से बीजेपी द्वारा "लोकतंत्र की हत्या" और लोगों की आवाज को दबाने के विरोध में राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी।

सुखविंद सिंह सुक्खू ने की प्रदर्शन की अगुवाई

कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए इस सत्याग्रह की अगुवाई खुद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि सार्वजनिक मुद्दों को उठाने वाले राहुल गांधी को बदनाम करने की साजिश रची गई है।

राहुल गांधी लोकतंत्र को जीवित रख रहे

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर कांग्रेस को मजबूत किया है। इसी को देख कर बीजेपी डर गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक मार्च किया और वह एकमात्र नेता हैं जो लोगों की सच्ची आवाज उठा रहे हैं और लोकतंत्र को जीवित रख रहे हैं। राहुल गांधी बीजेपी के कारनामों पर सवाल उठा रहे थे और यह उन्हें पसंद नहीं आया। सुक्खू ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश हैं और बीजेपी इस लोकतंत्र का गला घोंट रही है। 

बीजेपी ने घोंटा लोकतंत्र का गला

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए विपक्ष बहुत जरूरी है, लेकिन भाजपा ने कांग्रेस नेताओं को संसद के अंदर और बाहर बोलने की अनुमति नहीं देकर लोकतंत्र का 'गला घोंट' दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के पीछे बीजेपी का हाथ हैं और इसी के खिलाफ कांग्रेस ने सत्याग्रह छेड़ा है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर