Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सड़कों को खोल पीड़ितों को राहत दे सरकार : रोहित ठाकुर

गत दो दिनों से हो रही वर्षा के कारण जिला शिमला में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जुब्बल-नावर-कोटखाई के पूर्व विधायक व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मात्र दो दिन की बारिश ने सरकार और प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। जिला शिमला की अधिकतर सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हो गई हैं। सड़कों

By JagranEdited By: Updated: Wed, 21 Aug 2019 06:38 AM (IST)
Hero Image
सड़कों को खोल पीड़ितों को राहत दे सरकार : रोहित ठाकुर

संवाद सूत्र, जुब्बल : जुब्बल-नावर-कोटखाई के पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने कहा कि दो दिन की बारिश ने सरकार और प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। जिला शिमला की अधिकतर सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हो गई हैं तथा सेब की गाड़ियां फंसी हुई हैं। कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। ऊपरी शिमला की महत्वपूर्ण सड़कें जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग ठियोग-हाटकोटी व रोहड़ू-पांवटा साहिब सड़क बंद पड़ी हुई है। सेब सीजन जोरों पर है, बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों की अधिकतर सड़कें बंद हैं। बागवान पहले ही सेब के दाम में भारी गिरावट की मार झेल रहे हैं ऊपर से सड़कों के बंद होने से फसल खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने सरकार से ग्रामीण इलाकों की सड़कों और मुख्य सड़कों को युद्ध स्तर पर खोलने और बिजली-पानी की आपूर्ति को दुरुस्त करने की मांग की है। रोहित ठाकुर ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से राहत राशि व इला•ा की व्यवस्था करने की मांग की है। बारिश और बाढ़ की जद में आने से कई घरों को नुकसान हुआ है। रोहित ठाकुर ने सरकार से प्रभावितों के रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, राशन उपलब्ध करवाने और घरों के पुननिर्माण के लिए धनराशि जारी करने की मांग उठाई है। कृषि एवं बागवानी खेती भूमि को विशेषकर पब्बर नदी के तटवर्ती इलाकों में भारी नुकसान हुआ है जिसके नुकसान का तुरंत आंकलन कर बागवानों व किसानों को प्रदेश की सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें