Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: 'हिमाचल में स्वास्थय कर्मियों के खाली पदों को जल्द भरेगी सरकार', स्वास्थ्य मंत्री विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

स्वास्थय एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल में स्वास्थय कर्मियों के खाली पदों को सरकार जल्द भरेगी। उन्होंने शनिवार को यह बात शिमला के परिवहन में राज्य स्वास्थय प्रक्षिक्षण केंद्र में स्वास्थय अधिकारियों के साथ स्वास्थय सेवाओं के संदर्भ में हुई समीक्षा बैठक के दौरान कही। साथ ही उन्होंने टीकाकरण सुविधाओं पर भी जोर दिया।

By Jagran News Edited By: Jeet KumarUpdated: Sun, 07 Jan 2024 05:00 AM (IST)
Hero Image
हिमाचल में स्वास्थय कर्मियों के खाली पदों को जल्द भरेगी सरकार

जागरण संवाददाता, शिमला। स्वास्थय एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल में स्वास्थय कर्मियों के खाली पदों को सरकार जल्द भरेगी। उन्होंने शनिवार को यह बात शिमला के परिवहन में राज्य स्वास्थय प्रक्षिक्षण केंद्र में स्वास्थय अधिकारियों के साथ स्वास्थय सेवाओं के संदर्भ में हुई समीक्षा बैठक के दौरान कही।

सीएम को लेकर कही ये बात

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कटिबद्ध है और प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों से परस्पर संवाद स्थापित किया और स्वास्थ्य सुविधाओं के संदर्भ में उनके सुझाव आमंत्रित किए और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पोस्टमार्टम की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी

उन्होंने रोगी वाहनों, 108 एंबुलेंस सेवा, संस्थागत प्रसव, आपातकालीन सेवाएं, दवाइयों के स्टॉक के संबंध में विस्तृत चर्चा की ताकि ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में पोस्टमार्टम की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य कर रही है ताकि लोगों को घर द्वार पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन भी दिया तथा टीकाकरण की प्रक्रिया को मजबूत बनाने पर बल दिया ताकि शिशु और माँ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें- अगले चुनाव मोदी की योजनाओं व सुक्खू की नाकामियों पर लड़ेगी भाजपा, नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

ये लोग रहे मौजूद

इससे पूर्व निदेशक स्वास्थ्य सुविधाएं डॉक्टर गोपाल बेरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एम सुधा देवी ने स्वास्थ्य अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनके संशय दूर किए। इस अवसर पर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉक्टर राकेश शर्मा और प्रदेश भर से आए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।