Move to Jagran APP

Shimla Politics: 'लोकसभा चुनाव से पहले पूरी हो 1500 रुपये देने की गारंटी', सांसद प्रतिभा ने खरगे और सोनिया के सामने उठाया मामला

Shimla Politics हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिल्‍ली में मल्लिका अर्जुन खरगे और सोनिया गांधी से मुलाकात की। उन्‍होंने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने की जरूरत है। संगठन में अहम पदों पर बैठे निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान नए कार्यकर्ताओं को मौका मिलना चाहिए। प्रतिभा सिंह ने सत्ता-संगठन में तालमेल को लेकर उचित कदम उठाने को कहा।

By Himani SharmaEdited By: Himani SharmaUpdated: Mon, 18 Dec 2023 11:44 AM (IST)
Hero Image
सांसद प्रतिभा ने खरगे और सोनिया से की मुलाकात (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की। प्रतिभा सिंह ने राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष संगठन में बदलाव का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने की जरूरत है।

नए कार्यकर्ताओं को मिलना चाहिए मौका

संगठन में अहम पदों पर बैठे निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान नए कार्यकर्ताओं को मौका मिलना चाहिए। वह खुद कई बार इस सिलसिले में पत्र लिख चुकी हैं लेकिन इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मिशन-2024 के लिए संगठन को अभी से काम करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: Himachal: हिम महोत्सव के शुभारम्भ पर बोले CM सुक्खू, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पहल कर रही सरकार

कार्यकर्ताओं नई जिम्मेदारी मिलने पर बेहतर तरीके से काम करेंगे। उन्होंने सक्रिय कार्यकर्ताओं व लंबे समय से संगठन में काम कर रहे पदाधिकारियों को बोर्ड व निगमों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाने की पैरवी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष की है।

विधानसभा चुनाव में दी थी हर महिला को 1500 देने की गारंटी

शनिवार को मुलाकात के दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में हर महिला को 1500-1500 देने की गारंटी विधानसभा चुनाव में दी थी। राज्य सरकार ने लाहौल स्पीति में महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी पूरी कर दी है। अन्य जिलों में भी महिलाओं के लिए भी यह गारंटी लोकसभा चुनाव से पहले पूरी की जानी चाहिए।

आगामी लोकसभा चुनाव में सामने आएंगे बेहतर परिणाम

प्रतिभा सिंह ने सत्ता-संगठन में तालमेल को लेकर उचित कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम सामने आएंगे। जिन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार को सत्ता में लाया, उनके हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Himachal News: अब दुबई में प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी हिमाचली टोपियां, सीएम सुक्खू बोले- हमारी संस्कृति को पहचान दिलाने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर

संगठन के सुझावों को भी प्राथमिकता मिलनी चाहिए। प्रतिभा सिंह के साथ पांगी व भरमौर का प्रतिनिधि मंडल भी था। पांगी व भरमौर के लोगों ने पूनर्सीमांकन के कुछ मामले हाईकमान के समक्ष रखे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रतिभा सिंह को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अभी से काम करने के निर्देश दिए हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।