Move to Jagran APP

Himachal: बारिश बरपा रही कहर, सड़कें बंद और फंसी 200 बसें; बिजली गुल होने से कई गांवों में ब्लैकआउट

Rain in Himachal हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार देर रात से जारी भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दो एनएच सहित 397 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। सूचना के अनुसार प्रदेश में 200 के करीब बसें भू स्खलन के कारण फंसी हुई है। 1184 ट्रांसफार्मरों के खराब होने से कई गांव अंधेरे में है और ब्लैकआउट है।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Sat, 12 Aug 2023 01:04 PM (IST)
Hero Image
बारिश बरपा रही कहर, सड़कें बंद और फंसी 200 बसें

शिमला, राज्य ब्यूरो। Rain in Himachal: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार देर रात से जारी भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दो एनएच सहित 397 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। सूचना के अनुसार प्रदेश में 200 के करीब बसें भू स्खलन के कारण फंसी हुई है।

जगह-जगी पर दो से तीन फुट तक मैदानी क्षेत्रों में पानी भर गया। 1184 ट्रांसफार्मरों के खराब होने से कई गांव अंधेरे में है और ब्लैकआउट है। भारी वर्षा के नदियों और नालों का जल स्तर बढ़ गया है। कई घरों में पानी घुसने के साथ लगी धान, मक्की और सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई है।

6806.49 करोड़ का हुआ नुकसान 

प्रदेश में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने के कारण अब तक नुकसान का आकलन 6806.49 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 252 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। मानसून के दौरान 918 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 7708 मकानों को नुकसान हुआ है।

268 दुकानों के साथ 2571 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोकनिर्माण विभाग का नुकसान बढ़कर 2200.92 करोड़, जल शक्ति विभाग को 1631.79 करोड़, बिजली बोर्ड को 1505.73 करोड़ का नुकसान हुआ है।

कहां कितनी सड़कें बंद व ट्रांसफार्मर खराब

स्थान:         सड़कें:         

मंडी: 191    573

शिमला,43,03

बिलासपुर,41,00

कुल्लू,38,550

सोलन,33,44

हमीरपुर,14,00

सिरमौर,11,--

चंबा,11,14

कांगड़ा,07,00

किन्नौर,05,00

ऊना,01,00

बीते 24 घंटों में कहां कितनी वर्षा

स्थान,वर्षा मिलीमीटर में

पालमुपर,102

सुजानपुर,92.2

मंडी, 90.4

धर्मशाला,87.3

कांगड़ा,77.6

कसाैली,75.0

श्री नैना देवी,70.8

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,17.4,21.6

सुंदरनगर,22.1,27.7

भुंतर,21.9,31.0

कल्पा,15.1,23.8

धर्मशाला,21.2,25.5

ऊना,24.0,31.2

नाहन,22.5,27.0

केलंग,14.2,25.2

सोलन,21.0,28.5

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।