Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: '4 जून को इंडी गठबंधन का कुनबा होगा धराशायी...', भाजपा अध्‍यक्ष बिंदल ने कांग्रेस पर कसा तंज

Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्‍यक्ष राजीव बिंदल (Rajiv Bindal) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि 4 जून को इंडी गठबंधन (INDI Alliance) का कुनबा धराशायी हो जाएगा। बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस और कांग्रेस सरकार पूरी तरह आपे से बाहर है। शब्दों के उपर इनका कोई नियंत्रण ही नहीं रहा है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Fri, 17 May 2024 02:25 PM (IST)
Hero Image
भाजपा अध्‍यक्ष बिंदल ने कांग्रेस पर कसा तंज

जागरण संवाददाता, शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि 4 जून को लोकसभा चुनावों के नतीजे आयेंगे और इंडी गठबंधन जो भानुमति का कुनबा है और तरह-तरह के विचारों, तरह-तरह के नेताओं को मिलाकर बनाने का जो प्रयास किया है, धराशायी होने वाला है।

साथ ही कांग्रेस पार्टी अपने सबसे निचले स्तर पर खड़ी होने वाली है क्योंकि उन्‍होंने अपनी वैचारिक दिवालियेपन की इंतहा कर दी है इसके कारण देशभर में इनके नेताओं की बैखलाहट मंचों पर व मीडिया में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। चार चरणों का मतदान पूरा होने के बाद अब ये अपने घोषणा पत्र से हटकर अलग तरह की घोषणाएं करने में लगे हैं। 75 प्रतिशत चुनाव पूरा होने पर नई घोषणाओं की तरफ बढ़ रहे हैं।

हिमाचल सरकार पूरी तरह से आपे से बाहर: बिंदल

डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस और कांग्रेस सरकार पूरी तरह आपे से बाहर है। शब्दों के उपर इनका कोई नियंत्रण ही नहीं रहा है। इनके जो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, उनके पास कांग्रेस की उपलब्धि के नाम पर कुछ बताने को नहीं है। इनके नेताओं ने झूठ बोल-बोलकर जनता को जो गुमराह किया है, उसका लावा अब फूटने वाला है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: चाय पर चुनावी चर्चा... लाखों रुपये का खर्चा, प्रत्याशियों के हर खर्च पर चुनाव आयोग की नजर

अब इनकी झूठ बोलने की सीमा भी समाप्त हो चुकी है और अब ये गुस्से में है, बौखलाहट में है, किसी को भी गाली देने के लिए तैयार बैठे हैं। हिमाचल प्रदेश की जनता ने मोदी जी के साथ चलने का मन बना लिया है और जनमानस का समर्थन, अपार स्नेह मोदी जी को मिल रहा है और मिले भी क्यों नहीं आज हिमाचल जो आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है उसमें मोदी जी का बहुत बड़ा योगदान है।

कांग्रेस के पास नहीं है देश का नेतृत्‍व करने वाला नेता: भाजपा अध्‍यक्ष

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज कांग्रेस के पास कोई नेता ही नहीं है जो देश का नेतृत्व कर सके। इनके सभी लोगों के उपर मामले चल रहे हैं, कुछ जमानत के उपर हैं, इनका टुकड़े-टुकड़े गिरोह के साथ सम्बन्ध होना, कांग्रेस के नेताओं का पाकिस्तान की सरपरस्ती का लेबल लगाकर घूमना, पाकिस्तान का कांग्रेस के प्रति समर्थना देना ये सारी बाते देश की जनता को भली-भांति समझ आ रही है। तुष्टीकरण की राजनीति, जाति, धर्म, सम्प्रदाय के नाम पर बांटकर वोट मांगने की योजना जो चल रही है उसे भी जनता भली प्रकार से समझ चुकी है।

यह भी पढ़ें: Himachal में BJP ने पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय और राकेश चौधरी को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी से निकालने की ये है वजह

भाजपा अध्‍यक्ष ने सीएम सुक्‍खू पर भी कसा तंज

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तो सीधा-सीधा कह दिया कि हिमाचल प्रदेश के 97 प्रतिशत हिन्दुओं को हराकर हमने 2022 में सत्ता प्राप्त की है। इतना अहंकार मुख्यमंत्री को हो गया कि उन्होनें 97 प्रतिशत हिन्दुओं को हराया। इस बार हिमाचल की जनता हिसाब करने वाली है। 1 जून को वोट डलेंगे और भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी के पक्ष में वोट डलेंगे और हिमाचल की जनता कांग्रेस के निकम्मे व्यवहार का जवाब वोट की चोट से देने वाली है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर