Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, विधानसभा में साथ बैठेंगे पति-पत्नी; बना ये खास रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur Wins Election) ने चुनाव जीत लिया है। इसी के साथ यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है जब पति-पत्नी एक साथ विधानसभा में नजर आएंगे। इससे पहले विक्रमादित्य सिंह अपने पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के साथ विधानसभा में नजर आएं थे।

By Yadvinder Sharma Edited By: Prince Sharma Updated: Sat, 13 Jul 2024 10:06 PM (IST)
Hero Image
सुखविंदर सिंह सुक्खू और कमलेश ठाकुर एक साथ (जागरण फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में पहली बार है जब पति-पत्नी दोनों विधानसभा में विधायक होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक होने के साथ मुख्यमंत्री हैं और उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर विधायक बन गई हैं।

इससे पूर्व वर्ष 2017 में बाप-बेटा वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य सिंह एक साथ विधायक रह चुके हैं और इन्हें एक सदन में एक साथ बैठने का मौका मिल चुका है। उस दौरान कांग्रेस विपक्ष में थी। ये भी पहली बार है कि पति मुख्यमंत्री और पत्नी उसी सदन में विधायक होंगे।

नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा ने जीता चुनाव

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सत्ता पक्ष में सदन के नेता और मुख्यमंत्री के तौर पर सदन में सबसे पहली सीट पर बैठेंगे जबकि उनकी पत्नी उसी सदन में उनके पीठे की अंतिम पंक्ति में होंगी पर सबसे अंतिम नहीं। सबसे अंत में सोलन के नालागढ़ से पहली बार विधायक चुनकर आए हरदीप सिंह बावा होंगे।

विधानसभा में सदस्यों की बैठने की व्यवस्था विधायकों की टर्म यानी कितनी बार जीतकर आए उस आधार पर और डिविजन लिस्ट यानी मत विभाजन लिस्ट के आधार पर है। मत विभाजन लिस्ट में 12 जिले इस प्रकार से आते हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal By Election Result: 'सब कुछ दांव पर...', देहरा से पत्नी कमलेश ठाकुर को क्यों उतारा था? CM सुक्खू ने दिया अब चौंकाने वाला जवाब

चंबा, कांगड़ा, लाहुल स्पीति, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, शिमला व किन्नौर है। मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर पहली बार चुनकर आई हैं लेकिन डिविजन लिस्ट के आधार पर दूसरे नंबर पर है।

इस उपचुनाव में नही बार दो विधायक चुनकर आ रहे हैं जिनमें कांग्रेस से कमलेश के अलावा हरदीप सिंह बावा हैं। उधर विपक्ष की सीटों में भी सुंधरी और इंद्रदत्त लखनपाल और अब हमीरपुर से भाजपा से आशीष शर्मा के जीत के आने के बाद बदलाव होगा।

यह भी पढ़ें- Himachal By Election Result 2024: बीजेपी को मिली एक सीट पर अनुराग ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया, हमीरपुर को लेकर कही ये बात

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर