Move to Jagran APP

Himachal News: 22 अगस्त को होगी हिमाचल कैबिनेट की बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र को मिल सकती है स्वीकृति

22 अगस्त को हिमाचल सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू करेंगे। माना जा रहा है कि इस कैबिनेट बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र को मंजूरी मिल सकती है। इसी के साथ हिमाचल सरकार की ओर से ई-टैक्सी खरीद और नई खनन नीति को भी स्वीकृति मिल सकती है। प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान को लेकर भी चर्चा होगी।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaUpdated: Sat, 12 Aug 2023 04:12 PM (IST)
Hero Image
22 अगस्त को होगी हिमाचल कैबिनेट की बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र को मिल सकती है स्वीकृति

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक 22 अगस्त को प्रस्तावित की है। दोपहर बाद दो से तीन बजे तक बैठक होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र को आयोजित करने की स्वीकृति दी जा सकती है।

विधानसभा सचिवालय की ओर से पांच से आठ बैठकों का सुझाव जुलाई माह के पहले सप्ताह में सरकार को भेजा था। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार की ओर से ई-टैक्सी खरीद और नई खनन नीति को स्वीकृति प्राप्त होगी।

मंत्रिमंडल की बैठक में समूचे राज्य में प्राकृतिक आपदा और बाढ़ के कारण हुए नुकसान को लेकर चर्चा होगी।

16 अगस्त को सीएम कुल्लू जाकर लेंगे बैठक

कुल्लू में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न स्थिति को लेकर राहत कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित होगी। किस स्तर पर आवश्यक सेवाएं बहाल हो पाई हैं और सड़कों की स्थिति पर चर्चा होगी। इस बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना सहित प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।