Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू ने ‘माटी का सपूत’ वीडियो सांग जारी किया, हरित ऊर्जा राज्य पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी की रिलीज

Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर शिमला में महादेव स्टूडियो द्वारा निर्मित ‘माटी का सपूत’ वीडियो सांग जारी किया। इस गाने में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh News) के विकास की झलकियों को प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुक्खू ने महादेव स्टूडियो द्वारा तैयार लघु वृत्तचित्र ‘हरित ऊर्जा राज्य’ भी जारी किया।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Fri, 26 Jan 2024 05:52 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री ने हरित ऊर्जा राज्य पर आधारित डॉक्यूमेंटरी फिल्म भी जारी की

राज्य ब्यूरो, शिमला। (Himachal Pradesh News) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर शिमला में महादेव स्टूडियो द्वारा निर्मित ‘माटी का सपूत’ वीडियो सांग जारी किया। इस गीत में प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण और हिमाचल के समग्र विकास के लिए किए गए प्रयासों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसमें सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों का भी बखूबी चित्रण किया गया है।

लघु वृतचित्र हरित ऊर्जा राज्य भी किया गया जारी

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने महादेव स्टूडियो द्वारा तैयार लघु वृत्तचित्र ‘हरित ऊर्जा राज्य’ भी जारी किया। मुख्यमंत्री ने निर्माता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से लोगों को सरकार की नवीन पहल व नवोन्मेषी प्रयासों की जानकारी प्राप्त होगी। वीडियो सांग का निर्माण मनोज गुप्ता और निर्देशन राजेश कुमार ने किया है जबकि योगेश मुकुल ने इसे स्वरबद्ध किया है।

कई गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, नगर निगम के पार्षद, कांग्रेस नेता सुशांत कपरेट व वायस ऑफ शिमला प्रतिस्पर्धा की विजेता नेहा दीक्षित और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- Republic Day 2024: 1952 में निकाली गई ट्रैक्‍टर रैली के बदल गए मायने, शांति से लेकर विरोध तक की पूरी कहानी

यह भी पढ़ें- Himachal Snowfall: खत्‍म हुआ इंतजार, हिमाचल में शुरू हुई बर्फबारी, मनाली और अटल टनल सहित इन जगहों पर बिछी बर्फ की सफेद चार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें