Move to Jagran APP

Himachal News: CM सुक्खू की पत्नी पहली बार लड़ेंगी चुनाव, ऐसे समझें कांग्रेस ने कमलेश ठाकुर पर आखिर क्यों खेला दांव?

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान छह विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए थे। इसी क्रम में अब प्रदेश की तीन अन्य विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अब कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इसी क्रम में देहरा सीट से मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को टिकट दिया गया है।

By Prince Sharma Edited By: Prince Sharma Published: Tue, 18 Jun 2024 06:54 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2024 06:54 PM (IST)
Himachal Pradesh News: सीएम सुक्खू व उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को तीन विधानसभा सीटों (नालागढ़, देहरा और सुजानपुर) पर उपचुनाव होने हैं। जहां भाजपा ने तीन निर्दलीय उम्मीदवारों को उन्हीं की सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

चुनाव में खास बात यह है कि इस बार देहरा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur) भी चुनाव लड़ेंगी। आज उनके नाम का एलान हो गया है।

डबल MA हैं कमलेश ठाकुर

कमलेश ठाकुर का जन्म सन् 1970 में हुआ था। उन्होंने इंग्लिश और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की हुई है। उनके पिता जी का नाम विचित्र सिंह व माता का नाम रोशनी देवी है। साल 1998 में उनकी शादी सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ हुई थी। जो मौजूद समय में हिमाचल के मुख्यमंत्री हैं।

कांग्रेस ने कमलेश पर क्यों खेला दांव?

  1. देखें तो कमलेश का मायका जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र नलसूहा में है। लेकिन खास बात है कि यह गांव प्रशासनिक दृष्टि से देहरा उपमंडल के अंतर्गत आता है। ये कारण हो सकता है कि कांग्रेस ने कमलेश पर दांव खेला।
  2. वहीं सर्वेक्षणों में कमलेश का नाम भी सबसे आगे रहा है। ये वजह रही कि कांग्रेस हाईकमान ने इस बार कमलेश पर विश्वास जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा।
  3. पिछले विधानसभा उपचुनाव में जनता ने दल-बदल की राजनीति को खारिज किया। ऐसे में संभावना है कि कांग्रेस को इसका फायदा मिले।
  4. देहरा सीट कांग्रेस के लिए टेढी खीर है, ऐसे में कमलेश ठाकुर का इस सीट से खड़े होना सीएम सुक्खू के प्रभाव को जाहिर करेगा।
  5. लाहौल स्पीति से अनुराधा राणा ने जीत हासिल की थी। यह प्रयोग कांग्रेस देहरा में भी करना चाहती है।

यह भी पढ़ें- Himachal Cabinet Meeting: कांस्‍टेबल भर्ती में बढ़ी आयु सीमा..., कैबिनेट बैठक में सुक्खू सरकार ने रोजगार का खोल दिया पिटारा


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.