Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Pradesh 'भगवान श्री राम हम सभी के हैं', अपने आवास पर CM सुक्खू ने दीपक जलाकर देवभूमी के लिए की मंगल कामना

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने सरकारी आवास ओक ओवर में दीपक जलाकर अयोध्या में राम मंदिर में श्री राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मौके को उत्सव की तरह मनाया और प्रदेश के लिए मंगल कामना की। ओक ओवर को चारों ओर एलईडी लाइटों से सजाया गया जो इस इमारत की सुंदरता में चार चांद लगा रहा था।

By Parkash Bhardwaj Edited By: Shoyeb AhmedUpdated: Tue, 23 Jan 2024 03:00 AM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सरकारी आवास 'ओक ओवर' पर दीपक जलाते हुए

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने सरकारी आवास ''ओक ओवर'' में दीपक जलाकर अयोध्या में राम मंदिर में श्री राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मौके को उत्सव की तरह मनाया।

इस दौरान उन्होंने  प्रदेश के लिए मंगल कामना की। ओक ओवर को चारों ओर एलईडी लाइटों से सजाया गया, जो इस इमारत की सुंदरता में चार चांद लगा रहा था।

ये लोग रहे उपस्थित

उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम हम सभी के हैं। प्रत्येक भारतीय को इस अवसर को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाना चाहिए।

इस अवसर पर एआईसीसी के प्रवक्ता चरण सिंह सापरा महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, प्रधान सलाहकार, मीडिया, नरेश चौहान ,उप महापौर उमा कौशल नगर निगम के पार्षद और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें