Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal By-Election 2024: 'उपचुनाव के बाद मजबूत होगी कांग्रेस...', महेश्वर चौहान ने बताई रणनीति; BJP पर भी बोला हमला

Himachal By-Election 2024 हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को तीन उपचुनाव होने जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश उपाध्‍यक्ष महेश्वर चौहान ने कहा कि इन उपचुनावों में पार्टी और मजबूत होने वाली है। वहीं महेश्वर चौहान ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की योजनाओं को असफल करने के प्रयास करती रहती है। उन्‍होंने कहा कि अब भाजपा के झूठ का पर्दाफाश हो गया है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Thu, 20 Jun 2024 02:22 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल के कांग्रेस प्रदेश उपाध्‍यक्ष ने पार्टी की रणनीति के बारे में की चर्चा (सोशल मीडिया)

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal By-Election 2024: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में तीन विधानसभा उप चुनावों के चुनाव वॉर रूम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों चुनाव हलकों के लिए समन्वयक नियुक्त किये गए और सभी पदाधिकारियों को चुनावी प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

उप चुनाव से बढ़ जाएगी कांग्रेस विधायकों की संख्‍या: महेश्वर चौहान

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान ने बैठक के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इन तीन उप चुनावों के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार और भी मजबूत होगी। कांग्रेस विधायक दल की संख्या 38 से बढ़कर 41 हो जाएगी। महेश्वर चौहान ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार का गठन हुआ है सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को राहत पहुंचाने का कार्य किया है।

विपक्ष ने कांग्रेस की योजनाएं का नहीं दिया साथ: कांग्रेस उपाध्‍यक्ष

कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल और महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान राशि देने के महत्वाकांक्षी योजनाओं को शुरू किया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने महिलाओं को सम्मान राशि रुकवाने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा तक खटखटाया।

भाजपा की वजह से महिलाएं नहीं भर पाई सम्‍मान निधि फॉर्म: कांग्रेस

कांग्रेस ने चुनावों के दौरान महिलाओं को गारंटी दी थी कि जिन महिलाओं को आदर्श आचार संहिता के चलते यह राशि जारी नहीं हुई है। उन्हें चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद जारी कर दिया जाएगा उसे सरकार एक मुश्त तीन महीने की राशि 4500 रुपए देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के दुष्प्रचार की वजह से कई महिलाएं सम्मान निधि के फॉर्म नहीं भर पाई थी। उसके झूठे प्रचार का आज पर्दाफाश हो गया है।

कांग्रेस की गारंटियां हर हाल में होंगी पूरी: कांग्रेस उपाध्‍यक्ष

कांग्रेस की गारंटियां सरकार का राजधर्म है और सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके हर हाल में पूरा किया जाएगा। चौहान ने आरोप लगाया है कि विपक्ष का रवैया ग़ैर जिम्मेदाराना है। वह लगातार विकास की योजनाओं में रोड़ा अटका रहें है। भाजपा ने पिछले 15 महीनो में केंद्र से मिलने वाली मदद को रुकवाने का काम किया है। यहां तक त्रासदी के समय भी कांग्रेस सरकार को भाजपा का कोई भी समर्थन नहीं मिला।

भाजपा की हिमाचल विरोधी सोच: कांग्रेस

केंद्र से मिलने वाली वित्तीय मदद के प्रस्ताव का भी इन्होंने विरोध किया परंतु अब हिमाचल की जनता इनको पहचान चुकी है और वह भाजपा की हिमाचल विरोधी सोच को अच्छी तरह समझ चुकी है। आगामी 10 तारिख को प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखायेगी और तीनों सीटें कांग्रेस की झोली में डाल कर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के हाथों को मजबूत करेगी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर