Move to Jagran APP

Himachal Election Results 2022: हिमाचल में बागियों ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किल, 3 सीटों पर बनाई बढ़त

Himachal Election Results 2022 राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से 23 हजार 136 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चेत राम बहुत पीछे चल रहे है। बता दें कि राज्य की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था।

By Nidhi AvinashEdited By: Published: Thu, 08 Dec 2022 12:43 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 12:43 PM (IST)
Himachal Election Results 2022: हिमाचल में बागियों ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किल, 3 सीटों पर बनाई बढ़त

शिमला, एजेंसी। Himachal Election Results 2022: हिमाचल में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कुछ देर में साफ हो जाएगा। अब तक के रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। भारत निर्वाचन आयोग के मतगणना के रुझान के मुताबिक, हिमाचल में कांग्रेस 34 सीटों से आगे चल रही वहीं भाजपा के 3 बागी प्रत्याशी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में आगे हैं। कांग्रेस जहां 34 सीटों से आगे है तो वहीं भाजपा 31 सीटों पर चल रही है।

तीन बागी प्रत्याशी इन सीटों से आगे

बंजार से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बीजेपी बागी हितेश्वर सिंह 8 हजार 585 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के खीमी राम को अब तक 8 हजार 574 वोट ही हासिल हुए हैं। देहरा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे दूसरे बीजेपी बागी उम्मीदवार 10 हजार 903 मतों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा नालागढ़ में बीजेपी बागी केएल ठाकुर भी 12 हजार 378 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Himachal Election Results 2022 LIVE: हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत, 38 सीटों पर आगे; BJP के तीन बागियों ने बनाई बढ़त

सिराज से भाजपा आगे

राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से 23 हजार 136 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चेत राम बहुत पीछे चल रहे है। उन्हें केवल 5 हजार 524 वोट ही मिले हैं। हिमाचल की कसुम्पटी सीट से भाजपा के प्रत्याशी लड़ रहे सुरेश भारद्वाज 6 हजार 629 मतों से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह 11 हजार 143 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआईएम) के राकेश सिंघा ठियोग निर्वाचन क्षेत्र में 4340 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार 4407 और 2302 मतों से पीछे चल रहे हैं।

हरोली सीट पर भाजपा लहरा पाएगी परचम?

बता दें कि भाजपा हरोली सीट पर पैर जमाने की कोशिश कर रही है। इस सीट से कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री 10 हजार 514 मतों से आगे चल रहे हैं तो वहीं भाजपा के राम कुमार 8 हजार 610 मतों से पीछे चल रहे हैं। शिमला में कांग्रेस के हरीश जनार्थ 8 हजार 71 मतों से आगे हैं तो वहीं भाजपा के संजय सूद 7 हजार 172 मतों से पीछे चल रहे हैं।

Gujarat Election Result 2022: गुजरात चुनाव में किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे? यहां देखें पूरी लिस्ट

राज या रिवाज

राज्य की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था और करीब 75.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किए गए थे। भाजपा और कांग्रेस के अलावा राज्य में इस बार तीसरी बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में आम आदमी पार्टी के उभरने से चुनावी जंग तेज हो गई है। गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी जबकि कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थीं।

Himachal Election Result 2022 Winners List: हिमाचल चुनाव में कौन आगे, कौन पीछे; जानें- हर सीट का रिजल्ट


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.