Move to Jagran APP

Himachal Holidays 2025: हिमाचल सरकार ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर, जानिए कब-कब बंद रहेंगे दफ्तर और स्कूल?

हिमाचल प्रदेश सरकार (Himachal Pradesh Government Holidays 2025 List) ने वर्ष 2025 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। सरकारी कर्मचारियों को 24 राजपत्रित अवकाश और 12 वैकल्पिक अवकाश मिलेंगे। महिलाओं को रक्षाबंधन करवाचौथ और भाई दूज की तीन अतिरिक्त छुट्टियां भी मिलेंगी। शुक्रवार को राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई।

By Anil Thakur Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Fri, 18 Oct 2024 06:03 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल सरकार ने साल 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है।

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Government Holidays 2025 List: हिमाचल सरकार ने वर्ष 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। सरकारी कार्यालयों, बोर्डों-निगमों में कार्यरत कर्मचारियों को यह छुट्टियां मिलेगी।

राज्य सरकार (Government Holidays 2025 List) के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

हिमाचल में 2025 की सरकारी छुटियों की लिस्ट

2025 के कैलेंडर में 24 राजपत्रित अवकाश हैं, लेकिन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती व दशहरा एक ही दिन है। इसी तरह रविवार को तीन पर्व आ रहे हैं। यानि कई राजपत्रित अवकाश (Holidays 2025 List) रविवार को होने के चलते इस छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 30 किलो तक घरेलू सामान फ्री ले जा सकेंगे यात्री, बीना यात्री 5 किलों के सामान का भी देना होगा किराया

2025 में 12 वैकल्पिक अवकाश भी मिलेंगे। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए रक्षाबंधन, करवाचौथ और भाई दूज की तीन छुट्टियां अलग से मिलेंगी। हिमाचल सरकार वर्ष 2025 के कैलेंडर के लिए जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक नए साल में 14 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी।

राम नवमी 6 अप्रैल, बुध पूर्णिमा 12 मई, जन्माष्टमी 16 अगस्त, दशहरा 2 अक्टूबर, दीपावली 20 अक्टूबर को है। 26 फरवरी को महा शिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस रविवार को हैं। राम नवमी भी 6 अप्रैल रविवार को है। इसी तरह मुर्हरम 6 जुलाई रविवार को है। ये तीनों राजपत्रित अवकाश है लेकिन रविवार की छुट्टी के दिन ही आ रहे हैं।

महिलाओं को अलग से मिलेंगी 3 छुट्टियां

9 अगस्त शनिवार को रक्षा बंधन का त्योहार है। रविवार को छुट्टी है। इसी तरह 10 अक्टूबर को करवाचौथ की छुट्टी है। 11 को दूसरा शनिवार व 12 को रविवार है। तीन दिनों की छुट्टियों का पैकेज बन रहा है। महिलाओं के लिए रक्षा बंधन, भाई दूज व करवाचौथ तीन दिनों की छुट्टी होती है।

बता दें कि दिवाली को लेकर अभी से हर कोई अपनी तैयारियों में जुट गया है। इस बार दिवाली 1 नवंबर को मनाई जाएगी।  लेकिन हिमाचल प्रदेश में दिवाली की आधिकारिक छुट्टी 31 अक्टूबर को रहेगी। हिमाचल प्रदेश में सरकारी छुट्टियों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट himachal.nic.in पर पता कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Himachal Bus Fare Hike: हिमाचल की बसों में अब सामान ले जाना हुआ महंगा, 6 KG वजन पर लगेगा पूरा टिकट; देखें लिस्ट

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।