Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खुशखबरी! हिमाचल में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, सुक्खू सरकार 100 वन रक्षकों की करने जा रही भर्ती

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार वन विभाग में 100 वन रक्षकों के पदों को भरने जा रही है। 20 सितंबर को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। वन विभाग में वन रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) के सैकड़ों पद खाली पड़े हुए हैं जिसकी वजह से जंगलों की रक्षा प्रभावित हो रही है।

By Anil Thakur Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Wed, 18 Sep 2024 02:53 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल में वन विभाग में 100 वन रक्षकों की भर्ती को मंजूरी। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, शिमला। राज्य सरकार वन विभाग में 100 वन रक्षकों के पदों को भरने जा रही है। 20 सितंबर को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद ही इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।

वन विभाग की तरफ से इसका प्रस्ताव तैयार किया गया था। कैबिनेट को प्रस्ताव भेजने से पहले वित्त विभाग की मंजूरी के लिए भेजा गया था। बुधवार को ही वित्त विभाग ने इसकी फाइल मंजूर करके भेज दी है। अब इसका कैबिनेट नोट तैयार किया जा रहा है।

वन विभाग में वन रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) के सैंकड़ों पद खाली पड़े हुए हैं। हालत ये है कि एक फारेस्ट गार्ड के पास 5 से छह वन बीटों का कार्यभार है। जंगलों की रक्षा का पूरा दायित्व इन पर होता है। पिछले कुछ समय में अवैध वन कटान के मामले सामने आए हैं।

ऐसे में इन के पदों को भरने की मांग उठने लगी थी। हालांकि, वन विभाग में 300 के करीब फॉरेस्ट गार्ड को विशेष डयूटी के अलावा वन विभाग के मुख्यालय में भी तैनाती दी गई है। इससे खाली पदों की संख्या और ज्यादा बढ़ गई है।

सरकार यदि खाली पदों को भरने की मंजूरी देती है तो यह समस्या दूर हो जाएगी। वन विभाग सीधी भर्ती से अनुबंध आधार पर इन पदों को भरा जाएगा। इससे जहां वन महकमे का काम ठीक से चलेगा, वहीं युवाओं के लिए भी नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर