Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'हिमाचल समेत पूरे देश में खिलेगा कमल, दुनिया ने स्वीकारा...', एग्जिट पोल के नतीजों पर बोले जयराम ठाकुर

Himachal Lok Sabha Election 2024 हिमाचल लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों पर जयराम ठाकुर ने बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि हिमाचल समेत पूरे देश में कमल खिलेगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक अटक से कटक तक भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है। यह स्वीकार्यता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनवरत और ऐतिहासिक विकास की है।

By rohit nagpal Edited By: Himani Sharma Updated: Sun, 02 Jun 2024 05:47 PM (IST)
Hero Image
Himachal Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के नतीजों पर बोले जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Lok Sabha Exit Poll Result 2024: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के पूर्वी द्वार अरुणाचल प्रदेश से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ को अरुणाचल प्रदेश के लोगों द्वारा प्रचंड बहुमत दिया गया। यह सिर्फ एक प्रदेश में बहुमत ही नहीं अपितु नरेंद्र मोदी के सबका साथ और सबका विकास के सेवा लक्ष्य की राष्ट्रीय स्वीकार्यता है।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा आगे: जयराम ठाकुर

प्रेस को जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक अटक से कटक तक भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है। यह स्वीकार्यता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनवरत और ऐतिहासिक विकास की है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले चार जून को हिमाचल समेत पूरे देश में कमल खिलेगा और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। आज देश ने कांग्रेस को नकार दिया है।

कांग्रेस के वादे झूठे: जयराम

कांग्रेस के पीढ़ियों से चल रहे झूठे वादों और नारों को नकार दिया है। आज देश सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करता है। नरेंद्र मोदी के टाइमली और गारंटिड डिलीवर करने की पॉलिसी को देश ने अब स्वीकार कर लिया हैं। करोड़ों लोगों को मिल रहे लाखों करोड़ के लाभ का साक्षी बन रहा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में लोकसभा के बजाए उप चुनावों के नतीजों की चिंता, जमा घटाव में जुटे नेता; CM सुक्‍खू के लिए बड़ा इम्तिहान

भाजपा के साथ जनता: जयराम ठाकुर

बुनियादी ढांचे में हो रहे ऐतिहासिक विकास से देश की तस्वीर बनते संवरते देख रहा है। आज हर भारतीय विकसित भारत के लक्ष्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। हर भारतीय नरेंद्र मोदी के विकास के साथ है। जयराम ठाकुर ने अरुणाचल प्रदेश की प्रचंड जीत के लिए समस्त देशवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व को शुभकामनाएं भी दी और उनका आभार भी जताया।