Move to Jagran APP

'कान खोलकर सुन लो शोएब जमाई...', AIMIM नेता के हिमाचल के सेबों के बायकॉट वाले बयान पर BJP का पलटवार

हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों को लेकर विवाद के बीच AIMIM नेता शोएब जमाई (Shoaib Jamai) के विवादित बयान ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। जमाई ने हिमाचल के सेब का बहिष्कार करने का आह्वान किया है जिस पर भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जमाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानिए क्या है पूरा मामला।

By rohit nagpal Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Sat, 12 Oct 2024 05:02 PM (IST)
Hero Image
शोएब जमाई के हिमाचल के सेबों के बहिष्कार वाले बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों को लेकर हो रहे विवाद अब एक और बखेड़ा खड़ा हो गया है। औबेसी की पार्टी एआईएमआईएम के नेता शोएब जमाई के बयान को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने उनकी निंदा की है।

इतना ही नहीं चेतना बरागटा ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से शोएब जमई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। आइए जानते हैं आखिर क्या है ये पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हिमाचल में अवैध मस्जिद विवाद के बीच हाल ही में एआईएमआईएम के नेता शोएब जमाई अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ने विवादित पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि अब तो हद पार हो गई। चलिए शुरू करते हैं आर्थिक बहिष्कार। मैं हिमाचल की सेब मंडी से बड़ी तादाद में खरीददारी करने वाले सभी मुस्लिम (बाहरी ) व्यापारियों से अपील करता हूं (जो कि लगभग 80% है), की हिमाचाल के सेब का बॉयकॉट किया जाए।

यह भी पढ़ें- 'चलिए शुरू करते हैं बहिष्कार!' हिमाचल में मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर बिफरे शोएब जमाई; सेबों के बायकॉट की दी चेतावनी

उन्होंने आगे कहा कि तुम्हें रब का वास्ता इस नफरत भरे बाजार से कोई खरीदारी मत करो। मैं सरकार से ये भी अपील करता हूं कि हिमाचल से दिल्ली आने वाले (बाहरी) लोगों का आधार कार्ड चेक किया जाए। हम ठंड के दिनों में इनसे कोई सामान नहीं खरीदेंगे।

चेतन बरागटा ने शोएब जमाई पर किया पलटवार

शोएब जमाई के इस पोस्ट को लेकर अब भाजपा के प्रवक्ता चेतन बरागटा ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शोएब जमाई का ये कहना कि भारत का विशेष समुदाय हिमाचल प्रदेश के सेब न खरीदे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

शोएब जमाई के इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हिमाचल का बागवान ऐसी धमकियों से डरने वाला नहीं है। सेब बागवानी हमारे पूर्वजो के द्वारा स्थापित किया गया उद्योग है। ये हमारी आर्थिकी का प्रमुख साधन है, जिसको चलाना और संभालना बागवान बेहतर जानता है। बरागटा ने कहा कि शोएब जमाई कान खोलकर सुन लें, बागवान अपनी मेहनत से अपनी मार्केट खुद बनाने में सक्षम है।

सीएम सुक्खू से की कार्रवाई करने की मांग

कुछ दिन पूर्व भी शोएब जमाई शिमला के सजौली में स्थित अवैध मस्जिद में प्रवेश कर वीडियो बनाई थी। आज फिर से हिमाचल प्रदेश के बागवानों को धमकी दे रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से निवेदन है कि इस विषय पर संज्ञान ले और इस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।

बरागटा ने कहा कि कुछ दिन पूर्व जागरा उत्सव, देव संस्कृति है, हमारी नाटी है , उसको बदनाम किया गया और जागरा उत्सव में नाटी करने वालों को हिन्दू आतंकवादी बोला गया। शिमला जिला का कांग्रेस नेतृत्व और यहां के मंत्री ने इस पर भी चुप्पी साधे रखी। वो बागवानी पर कुछ नहीं बोलते, आज जब औबेसी की पार्टी के नेता ने बागवानों को धमकी दी है, उस पर भी वो चुप बैठे है।

इससे एक बात स्पष्ट हो जाती है कि उनको बागवानों और बागवानों की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। ये सिर्फ चुनाव के समय में आकर जनता को अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से लुभाने में माहिर है।

यह भी पढ़ें- संजौली में मस्जिद विवाद के बीच नया मोड़, हिंदू दुकानदारों की दुकानों पर लगाए गए 'सनातनी सब्जी वाला' के बोर्ड

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें