Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल में मस्जिद विवाद के बीच सीएम सुक्खू को आया केसी वेणुगोपाल का फोन, जानिए फिर क्या हुआ?

हिमाचल प्रदेश में मस्जिदों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राजधानी शिमला मंडी और कुल्लू के बाद अब प्रदेशभर में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर विवाद की जानकारी दी। इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर जानकारी ली।

By Anil Thakur Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 19 Sep 2024 05:41 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल के मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से केसी वेणुगोपाल की मुलाकात।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल में मस्जिदों के अवैध निर्माण को लेकर विवाद उपजा अब धार्मिक रंग ले चुका है। राजधानी शिमला, मंडी, कुल्लू के बाद अब प्रदेशभर में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं।

इस बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर हिमाचल में मस्जिद विवाद की जानकारी दी। इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली।

हिमाचल कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इकबाल मुहम्मद की अगुआई में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में कई मस्जिदों के इमाम भी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल पहले इमरान प्रतापगढ़ी को पूरा घटनाक्रम बताया। वह प्रतिनिधिमंडल को केसी वेणुगोपाल के पास मिलवाने ले गए।

प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को बताया कि हिमाचल में मस्जिदों के बाहर नारेबाजी की जा रही है, जिससे माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है। प्रदर्शन से मुस्लिम समुदाय में डर का माहौल बनाया जा रहा है। माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

केसी वेणुगोपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि कांग्रेस आपसी सौहार्द के लिए प्रतिबद्ध है। राहुल गांधी के मुहब्बत के नारे के साथ न्याय करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।

हिमाचल कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इकबाल मुहम्मद ने कहा कि हिमाचल में सभी धर्म के लोग मिलजुल कर रहते हैं, लेकिन कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर