Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: 80 नहीं 85 रुपए में प्रीमियम सेबों की खरीददारी कर रहा अदाणी, फिर भी बागवानों को राहत नहीं

अदानी एग्रो फ्रेश ने सेब के दामों में 5 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब कंपनी 80 रुपये की बजाय 85 रुपये में प्रीमियम सेब खरीदेगी। हालांकि बागवान अभी भी संतुष्ट नहीं हैं और 100 रुपये प्रीमियम सेब की मांग कर रहे हैं। अदानी प्रदेश में सबसे बड़ा सेब खरीदने वाला कारोबारी है और उसके सीए स्टोर की क्षमता 20000 मीट्रिक टन है।

By Rohit Sharma Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 18 Sep 2024 06:21 PM (IST)
Hero Image
अब 80 रुपए की बजाए अदानी 85 रुपए में प्रीमियम सेब की खरीद करेगा।

जागरण संवाददाता, शिमला। बाजार में सेब के दामों में उछाल को देखते हुए अदानी एग्रो फ्रेश ने भी सेब के दामों में बढ़ोतरी की है। अब 80 रुपए की बजाए अदानी 85 रुपए में प्रीमियम सेब की खरीद करेगा।

इससे पहले अदानी ने 80 से 100 प्रतिशत रंग वाले लार्ज मीडियम व स्माल साइज के सेब के लिए 80 रुपए का दाम खोला था अब इसमें 5 रुपए की बढ़ात्तरी कर दी है। फल मंडियों में सेब के अधिक दाम होने के कारण कंपनी ने यह निर्णय लिया है।

फल मंडी में इन दिनों अच्छी क्वालिटी के सेब की पेटी 1,800 से 2,000 रुपए में बिक रही है, जबकि अदानी व अन्य कंपनियों के रेट के अनुसार बागवानों को सेब की पेटी के 1,600 से 1,760 रुपए मिल रहे हैं। इस कारण बागवान अच्छी क्वालिटी का सेब मंडियों में ला रहे हैं।

इसे देखते हुए अदानी ने सेब खरीद के दाम में 5 रुपए की बढ़ोतरी की है, ताकि बागवान अच्छी क्वालिटी का सेब उनके पास लाएं क्योंकि अदानी खरीदे गए सभी सेब को स्टोर करता है तथा बाद में मंडी में बेचता है। यदि सेब की क्वालिटी अच्छी नहीं होगी, तो स्टोर में सेब खराब हो जाएंगे।

अदाणी सबसे बड़ा कारोबारी

प्रदेश में अदाणी सबसे बड़ा सेब खरीद करने वाला कारोबारी है तथा उसके सीए स्टोर की क्षमता देख 20,000 मीट्रिक टन है। गत वर्ष सेब की कमी को देखते हुए अदानी ने मंडियों से भी सेब की खरीद की थी। इस बार भी कंपनी इस पर विचार कर रही है तथा यदि लक्ष्य पूरा नहीं हुआ, तो इस बार भी मंडी से सेब की खरीद कर सकती है।

5 रुपए की बढ़ोत्तरी से संतुष्ट नहीं बागवान

ऐसे में बागवान अदानी के दाम बढ़ने से संतुष्ट नहीं है। बागवानों का कहना है कि प्रीमियम सेब का दाम लगभग 100 रुपए होना चाहिए। यंग एंड यूनाइटेड ग्रोवर्स एसोसिएशन के महासचिव प्रशांत सेहटा कहा कहना है कि 85 रुपए में प्रीमियम सेब की खरीद बागवानों के लिए अभी भी घाटे का सौदा है। ऐसे में पांच रुपए की बढ़ोत्तरी से बागवानों को ज्यादा फायदा नहीं होगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर