Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: लोकसभा चुनाव में 4-0 से खुश नहीं है कांग्रेस आलाकमान, पार्टी ने लिया फीडबैक; बड़े बदलाव की तैयारी

Himachal News लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर हुई हार से पार्टी आलाकमान बहुत नाराज हैं। इसको लेकर बड़े बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी हाईकमान ने प्रदेश के नेताओं से सरकार व संगठन के बीच तालमेल का पूरा फीडबैक लिया है। कांग्रेस की चुनावों में गारंटियों पर भी चर्चा हुई है। हाईकमान ने हार के कारणों का पता लगाने के लिए दो सदस्यीय कमेटी हिमाचल भेजी थी।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sat, 10 Aug 2024 10:13 PM (IST)
Hero Image
Himachal News: हिमाचल कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, लोकसभा चुनाव में मिली हार से नाखुश।

अनिल ठाकुर, शिमला। हिमाचल कांग्रेस में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात की है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीते रोज पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

जबकि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, पूर्व प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की है।

बड़ा बदलाव करेगी पार्टी

इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की थी। सूत्रों की मानें तो पार्टी हाईकमान ने हिमाचल में सरकार व संगठन की गतिविधियों का पूरा फीडबैक इन नेताओं से लिया है। लोकसभा चुनावों में 4-0 से हाईकमान खुश नहीं है। जल्द ही बड़े बदलाव आने वाले समय में पार्टी आलाकमान कर सकती है।

सरकार व संगठन के तालमेल पर लिया फीडबैक

सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाईकमान ने प्रदेश के नेताओं से सरकार व संगठन के बीच तालमेल का पूरा फीडबैक लिया है। कांग्रेस की चुनावों में गारंटियों पर भी चर्चा हुई है। दरअसल, लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की चारों सीटों पर हार हुई है।

जबकि उप चुनाव में जीत दर्ज की है। हाईकमान इससे नाराज है कि लोकसभा चुनावों में चारों सीटें पार्टी हारी है। इससे पहले पार्टी हाईकमान ने हार के कारणों का पता लगाने के लिए दो सदस्यीय कमेटी हिमाचल भेजी थी। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे को सौंप दी है।

पीसीसी में बड़े बदलाव की चर्चा

सूत्रों की माने तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष को फिलहाल नहीं बदला जाएगा। लेकिन राज्य कार्यकारिणी सहित ब्लॉक व जिला की कार्यकारिणियों में बड़े बदलाव आने वाले दिनों में देखने को मिल सकते हैं।

पिछले काफी दिनों से इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है। कई लोग संगठन में अहम पदों पर है लेकिन संगठन के लिए वह समय ही नहीं दे पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अहंकारी कांग्रेस राज में हिमाचल में तालाबंदी की सरकार, अनुराग ठाकुर बोले- सुक्खू सरकार हर रोज लोगों पर डाल रही खर्चे का बोझ

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर