Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: कुएं में मिली हाइड्रोजन सल्फाइड गैस, गिरने से वार्ड सदस्य व पत्नी की हुई थी मौत

Himachal News पानी भरने गए वार्ड सदस्य की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बचाने गई पत्नी की भी मौत हो गई। कुएं में हाइड्रोजन गैस का घातक स्तर मिला है। गैस की चपेट में आने से दंपती की जान चली गई। हादसे के बाद जलशक्ति विभाग ने कुएं के पानी के सैंपल को जांच के लिए भेजे हैं।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Fri, 27 Sep 2024 10:18 AM (IST)
Hero Image
Himachal News: कुएं में मिली हाइड्रोजन सल्फाइड गैस।

सहयोगी, सरकाघाट। सरकाघाट उपमंडल की रखोह पंचायत के कलोह गांव के कुएं में 11वीं सीढ़ी में हाइड्रोजन सल्फाइड गैस पाई है। 35 फीट गहरे कुएं में पानी तक पहुंचने के लिए 40 सीढ़ियां उतरनी पड़ती हैं। वीरवार को पंचायत ने कुएं को बंद करने का कार्य शुरू कर दिया। बुधवार को इस कुएं में गिरने से वार्ड सदस्य संजीव कुमार व उनकी पत्नी आशा कार्यकर्ता नीलम की मौत हो गई थी।

फोरेंसिक विशेषज्ञों ने कुएं की जांच की। 11वीं सीढ़ी में हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का घातक स्तर पाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों की जांच में पाया गया कि कुएं की 11वीं सीढ़ी के बाद आक्सीजन का स्तर शून्य हो जाता है। आखिरी हिस्से में हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का घातक स्तर पाया गया। यही गैस बुधवार को दंपती की मौत का कारण बनी।

कुएं के पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे

हादसे के बाद जलशक्ति विभाग ने कुएं के पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। पंचायत उपप्रधान सुभाष चंद ने बताया कि पहले यह कुआं बंद हो गया था। वार्ड सदस्य संजीव कुमार ने गांव वालों के साथ मिलकर लगभग तीन लाख रुपये इसका पुनर्निर्माण करवाया था।

वीरवार को कुएं को बंद करने के लिए ग्रामीणों ने मिट्टी और पत्थरों से भरने का काम शुरू कर दिया है। प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि हादसे के बाद प्रशासन ने इसे बंद करने के आदेश दिए हैं। एसडीएम स्वाति डोगरा ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों की मां को दो लाख रुपये की राहत राशि दी गई है।

यह भी पढ़ें- Shimla Mosque Row: हिमाचल में शांत होते मस्जिद विवाद को सुलगा गया जमई, अब गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी भाजपा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें