Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: पहले नवरात्रे को बिलासपुर आएंगे जेपी नड्डा, शिमला-नाहन में कार्यक्रम, दे सकते हैं कई सौगात

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 3 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वह बिलासपुर शिमला और नाहन में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बिलासपुर में वह कला एवं सांस्कृतिक सभागार में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और एम्स का दौरा करेंगे। शिमला में वह गेयटी थिएटर में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं।

By rohit nagpal Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 26 Sep 2024 06:22 PM (IST)
Hero Image
Himachal News: पहले नवरात्रे को बिलासपुर आएंगे जेपी नड्डा।

जागरण संवाददाता, शिमला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 3 अक्टूबर को पहले नवरात्रि के मौके पर सुबह दस बजे हिमाचल के दौरे पर पहुंचेंगे। ये सुबह दस बजे बिलासपुर में आएंगे। इसके बाद बिलासपुर के कला एवं सांस्कृतिक सभागार में 11:20 पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

दोपहर के समय इनका कार्यक्रम जिला न्यायालय बिलासपुर में सड़क मार्ग से पहुंचने का है। इसके बाद एम्स में 2:30 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है। एम्स की कोठीपुरा में 3 से 5 बजे तक किया ये एक बैठक भी लेंगे। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते एम्स को कोई बड़ी सौगातें मिलने की उम्मीद है। अपने दौरे के दूसरे दिन चार अक्टूबर को ये दोपहर 2:30 बजे शिमला पहुंचेंगे।

यहां इनका अभिनंदन कार्यक्रम 3 से 5.30 बजे तक शिमला शहर में होगा। साढ़े पांच बजे ये गेयटी थिएटर में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस दिन इनका शिमला में रहने का ही कार्यक्रम है।

माना जा रहा है कि उसी दिन देर शाम ये हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं। 5 अक्टूबर को तीसरे दिन यह सुबह शिमला से नाहन के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर एक बजे इनका नाहन में कार्यक्रम है। नाहन में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद 3:30 बजे केंद्रीय मंत्री चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।