Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: एनएच-5 पर पहाड़ी दरकने से डेढ़ घंटे तक लगा जाम, बाल-बाल बचे लोग

Himachal Pradesh News एनएच-5 पर मतियाना बाजार में पहाड़ी दरकने से डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। भूस्खलन में एक खाली ट्रक और एक पिकअप आ गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। विभाग ने डेढ़ घंटे बाद ही एक तरफा यातायात शुरू कर दिया। इस भूस्खलन की चपेट में वहां खड़ा एक खाली ट्रक और एक पिकअप आ गए जिसके अंदर किसी के होने की सूचना नहीं है।

By narveda kaundal Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 17 Sep 2024 02:40 PM (IST)
Hero Image
डेढ़ घंटे बाद एक तरफा खोला गया यातायात

संवाद सूत्र, जागरण, ठियोग। उपमंडल ठियोग के मतियाना बाजार में राष्ट्रीय राज मार्ग पांच पर शाम करीब चार बजे पहाड़ी का एक बड़ा भाग दरकने से डेढ़ घंटे के लिए यातायात बंद रहा।

इसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे यातायात को एक तरफ के लिए खोल दिया गया। सड़क को पहले की तरह सामान्य करने के लिए अधिक समय लगने की संभावना है।

गनीमत यह रही कि भूस्खलन में वहां से गुजरने वाला कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस भूस्खलन की चपेट में वहां खड़ा एक खाली ट्रक और एक पिकअप आ गए जिसके अंदर किसी के होने की सूचना नहीं है।

जिस समय यह भूस्खलन हुआ उस समय स्कूली बच्चों की छुट्टी का समय होता है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने की वजह से सड़क पर बड़े और छोटे वाहन गुजरते हैं। भूस्खलन के समय बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया और सभी लोग भूस्खलन होने वाले स्थान पर पहुंच गए।

विभाग ने डेढ़ घंटे बाद ही एक तरफा चला दिया यातायात 

सड़क को खोलने के लिए विभाग की ओर से जल्द ही भारी मशीनरी लगा दी गई। पुलिस की मौजूदगी में डेढ़ घंटे में ही सड़क पर यातायात को एक तरफा चला दिया गया ताकि लोगों को आवाजाही में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। दूसरी ओर सुनार घाटी की तरफ खड़े वाहनों में फंसे यात्रियों ने सेब सीजन के दौरान सड़क पर स्थापित अस्थाई ढाबों में जाकर अपनी भूख-प्यास बुझाई।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर