Move to Jagran APP

Himachal News: राज्य की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने महिला आरक्षण बिल पर खुशी की व्यक्त, कहीं ये बातें

हिमाचल की कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल बहुमत से पारित होने पर खुशी जाहिर की और उन्होंने इस बिल की जनक कांग्रेस को ही बताया है। राज्य की कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी का महिलाओं का राजनीति में 33 प्रतिशत के आरक्षण का सपना साकार होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb AhmedPublished: Thu, 21 Sep 2023 03:02 PM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2023 03:02 PM (IST)
राज्य की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने महिला आरक्षण बिल पर खुशी की व्यक्त

शिमला, जागरण संवाददाता। Pratibha Singh on Women Reservation Bill हिमाचल की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह (Himachal Congress President Pratibha Singh) ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) बहुमत से पारित होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि अंततः देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी का महिलाओं का राजनीति में 33 प्रतिशत के आरक्षण का सपना साकार होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं व नगर निकायों में आरक्षण देकर इसकी पहल की थी। अब लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भी महिलाओं को उनका हक दिये जाने से सक्रिय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

ये भी पढ़े:- हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने पेश किया हिमाचल प्रदेश निरसन विधेयक, 13 अप्रचलित कानून होंगे रद्द

बिल पास कराने में सोनिया गांधी का हाथ- प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने महिला आरक्षण बिल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि इस बिल को बहुमत से पारित करवाने में सोनिया गांधी का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने हर मंच से राजनीति में महिलाओं की उचित भागेदारी और उनके आरक्षण की मांग रखी है। यहां तक कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में केंद्र की भाजपा सरकार से महिला आरक्षण बिल को पारित करने की मांग करते हुए पार्टी का राजनैतिक प्रस्ताव भी पारित करवाया है।

कांग्रेस ने बिल का स्वागत किया

प्रतिभा सिंह ने कहा कि भले ही केंद्र की भाजपा सरकार ने इस बिल को पारित करवाया है पर इस बिल की जनक कांग्रेस ही है और कांग्रेस इस बिल का स्वागत करती है। उन्होंने कहा है कि इसे जल्द लागू करने के प्रयास किये जाने चाहिए जिससे देश में महिलाओं के साथ राजनैतिक असमानता जल्द दूर हो सकें।

ये भी पढ़ें:- Himachal की सियासत में कितना है महिलाओं का प्रतिनिधित्व? राज्यसभा और लोकसभा में ये रही है स्थिति


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.