Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: दिल्ली के लिए रवाना हुए CM सुक्खू, PM मोदी से करेंगे मुलाकात, बिजली परियोजनाओं समेत इन मु्द्दों पर करेंगे चर्चा

Himachal News उपचुनाव संपन्न होने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी रवाना हुए हैं। पीएम मोदी के बाद दोनों नेता सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। वे बिजली परियोजनाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

By Anil Thakur Edited By: Sushil Kumar Updated: Mon, 15 Jul 2024 05:02 PM (IST)
Hero Image
Himachal News: पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम सुक्खू, इन मुद्दों पर होगी चर्चा।

जागरण संवाददाता, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार दोपहर बाद दिल्ली रवाना हो गए हैं। मंगलवार को उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नीतिन गडकरी से मिलने का कार्यक्रम है। इस मुलाकात के दौरान वह बीबीएमबी में हिमाचल को मिलने वाले 4300 करोड़ का मामला उठाएंगे। अभी तक हिमाचल को इसमें कुछ नहीं मिला है।

हिमाचल में स्थापित बिजली परियोजनाओं से 12 प्रतिशत रॉयल्टी का मामला भी प्रधानमंत्री के समक्ष उठाएंगे। पूर्व जयराम सरकार ने इस रायल्टी को खत्म किया था। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में समन्वय समिति की बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार ने हिमाचल के हितों को बेचा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र से हिमाचल को मिलनी प्रस्तावित आपदा राशि को लेकर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट (पीडीएनए) की ग्रांट हिमाचल को नहीं मिल पाई है।

हिमाचल को नहीं मिला बजट

भाखड़ा बांध मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के पास हिमाचल की करोड़ रुपए की हिस्सेदारी है। सुप्रीम कोर्ट ने 27-9-2011 को हिमाचल के पक्ष में फैंसला दिया था। बीबीएमबी की तरफ से परिचालित विद्युत परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी 7.19 फीसदी तय की।

यह हिस्सेदारी 27 सितंबर से 2011 से प्रदेश को मिलनी शुरू हो गई है। मगर 2011 से पहले का एरियर अभी तक नहीं मिल पाया। हिमाचल की पूर्व सरकार ने पावर प्रोजेक्ट में रॉयल्टी कम की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे हिमाचल को हर साल करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है।

रॉयल्टी के मसले पर भी मुख्यमंत्री दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे, क्योंकि कई केंद्रीय कंपनियों ने रॉयल्टी के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है।

गडकरी से मिलेंग CM व विक्रमादित्य सिंह

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व राज्य लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का केंद्रिय मंत्री नीतिन गडकरी से मिलने का कार्यक्रम भी है। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश में सड़कों के मामले को उठाएंगे।

इसके अलावा हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान जो घोषणाएं व वायदे किए थे उस पर चर्चा होगी। हिमाचल से सड़कों के लिए अतिरिक्त बजट की मांग करेगा ताकि विकास को गति दी जा सकें।

भविष्य की राजनीति को दिखाया आइना

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भविष्य की राजनीति को आइना दिखाया है। उन्होंने कहा कि 6 विधायकों की विधायकी चली गई है। जनता चाहती है कि जिन्हें वह वोट देकर विधानसभा भेजे वह सरकार पूरे पांच साल चले व जनता के काम हो।

जनता ने अच्छा जवाब दिया है कि बिके हुए लोगों को हम घर बिठा देंगे। सरकार को गिराने की कोशिश नाकामयाब हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावों के समय केंद्रिय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग होता है यह उनका हथियार है। इसने हम घबराने वाले नहीं है।

चुनौतियों को सामना करने के लिए तैयार: मुकेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव से पहले केंद्रिय एजेंसियां आई थी, दबाव बनाने की कोशिश की गई लेकिन हुआ कुछ नहीं। भाजपा ने षड़यंत्र रचकर सरकार गिराने की कोशिश की। अब वे क्या करेंगे। इस पूरे मामले में छह लोगों की सदस्यता गई है।

वह किसके बहकावे में आए। भाजपा को चाहिए कि वह इस पर मंथन करे कि इस प्रकरण में क्या खोया क्या पाया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर पर इसकी जिम्मेदारी जाती है। उनके बहकावे में आकर कितनों की सदस्यता चली गई। उन्होंने कहा कि भाजपा साजिश रचकर सरकार बनाना चाहती थी।

लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता कि कोई सत्ता में रहे। भाजपा के सारे ऑप्रेशन औंधे मुंह गिर गए हैं। भाजपा को सयंम रखना चाहिए और सयंम रखते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। हिमाचल में सरकार स्थायी है व अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

यह भी पढ़ें- E-Shram Scheme: श्रम विभाग ने बढ़ाई दुर्घटना बीमा क्लेम की तारीख, कहीं हाथ से न निकल जाए मौका; मिलेंगे दो लाख रुपये

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर