Move to Jagran APP

Himachal Politics: पूरे प्रदेश में BJP आज मनाएगी आक्रोश दिवस, सुक्खू सरकार पर लगाए 10 आरोप

BJP कार्यकर्ता सोमवार को हर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 12 को मंडी व 18 दिसंबर को धर्मशाला में बड़े स्तर पर प्रदर्शन होगा। पार्टी ने इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया है। भाजपा ने प्रदेश सरकार के एक साल पर एक पत्र जारी किया है। इसमें कई आरोप सुक्खू सरकार पर लगाए गए हैं जिनमें भ्रष्टाचार और बेरोजगारी भी शामिल है।

By rohit nagpalEdited By: Mohammad SameerUpdated: Mon, 11 Dec 2023 06:30 AM (IST)
Hero Image
हिमाचल प्रदेश में BJP आज मनाएगी आक्रोश दिवस (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। सरकार ने आपदा में भी अवसर तलाशा है, सरकार विकास विरोधी रही। प्रदेश में कर्मचारी परेशान हैं, पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा खेल किया।

हिमाचल में पहली बार मंदिरों में दर्शन पर भी टैक्स लगा दिया गया। भाजपा ने प्रदेश सरकार के एक साल पर एक पत्र जारी किया है। इसे भाजपा आक्रोश दिवस के रूप में मना रही है। पत्र में प्रदेश सरकार के जन विरोधी निर्णय, कानून व्यवस्था ठप होने और 10 गारंटियां पूरी न करने सहित 10 मुद्दों को मुद्दा उठाया है।

भाजपा ने इस पत्र में आरोप लगाया है कि प्रदेश में बेरोजगारी का बोलबाला है। यदि कोई बड़ा आयोजन करना हो तो उसमें भी सरकार पूरी तरह से विफल रही है। कुल्लू दशहरा में व्यवस्था फेल होना इसका बड़ा उदाहरण है। इस सरकार के कार्यकाल में हर फैसले को कई बार बदला गया है। भाजपा ने सरकार को पलटू राम का नाम दिया है। इन पत्रों को लोगों के बीच बांटा जाएगा। एक लाख से अधिक पत्र बांटे जाएंगे। भाजपा ने रविवार को यह पत्र जारी किया है।

आज हर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन

भाजपा सोमवार को हर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेगी। इसके बाद 12 को मंडी व 18 दिसंबर को धर्मशाला में बड़े स्तर पर प्रदर्शन होगा। पार्टी ने इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए पाकिस्तानी सेना प्रमुख, कई सैन्य अधिकारियों से है मिलने का कार्यक्रम

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें