Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Oscars 2025 के लिए चुनी गई लापता लेडीज, हिमाचल की बेटी प्रतिभा रांटा की हर जगह तारीफ; CM सुक्खू ने भी दी बधाई

Himachal News हिमाचल प्रदेश की बेटी प्रतिभा रांटा (Who is Pratibha Ranta) की फिल्म लापता लेडीज को ऑस्कर 2025 (Oscars 2025) के लिए चुना गया है। प्रतिभा ने फिल्म में शानदार अभिनय किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है। प्रतिभा ने कहा कि उन्हें ऑस्कर में एंट्री की उम्मीद नहीं थी।

By Prince Sharma Edited By: Prince Sharma Updated: Thu, 26 Sep 2024 08:06 PM (IST)
Hero Image
फिल्म में जया के रूप में नजर आई थीं प्रतिभा रांटा

डिजिटल डेस्क, शिमला। Himachal News: बॉलीवुड फिल्म लापता लेडीज ऑस्कर 2025 के लिए चुनी गई है। खास बात है कि इस फिल्म में हिमाचल प्रदेश की बेटी प्रतिभा रांटा ने शानदार प्रदर्शन किया। शिमला जिले की रोहड़ू की निवासी अभिनेत्री प्रतिभा को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई

हिमाचल प्रदेश ने एक्स पर लिखा, प्रदेश की बेटी प्रतिभा रांटा ने ऑस्कर 2025 के लिए चुनी गई बॉलीवुड फिल्म 'लापता लेडीज' में अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया है। प्रतिभा का अभिनय न केवल छोटे पर्दे पर बल्कि बड़े पर्दों पर भी बेमिसाल रहा है।

'लापता लेडीज' में आपका अद्भुत अभिनय महिलाओं की स्थिति और उनके अनुभवों को एक नई दृष्टि से प्रस्तुत करता है। आपका यह योगदान समाज की सोच को बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण है। शिमला की बेटी को इस बेमिसाल उपलब्धि के लिए बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। आपने अपनी कला से पूरे हिमाचल को गौरवान्वित किया है।

जयराम ठाकुर ने भी दी बधाई

वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी प्रतिभा को बधाई दी है। भाजपा नेता ने एक्स पर लिखा बॉलीवुड फिल्म लापता लेडीज को ऑस्कर 2025 के लिए चुना गया है। खुशी की बात यह है कि इस फिल्म में हमारे रोहड़ू, शिमला की बेटी एवं अभिनेत्री प्रतिभा रांटा ने शानदार किरदार निभाया है। प्रतिभा जी को बहुत बहुत बधाई, आपके अभिनय और इस ऐतिहासिक उपलब्धि से संपूर्ण हिमाचल गौरवान्वित है।

मुख्य किरदार के रूप में नजर आई थी प्रतिभा

लापता लेडीज में प्रतिभा रांटा ने मुख्य किरदारों के रूप में जया की भूमिका अदा की थी। फिल्म में उनके रोल को काफी सराहाया गया था। फिल्म में उनका लुक काफी सिंपल दिखाया गया था। उनकी फिल्म ऑस्कर के लिए चुनी गई है इसे लेकर प्रतिभा का कहना है कि मैं बहुत खुश हूं। मुझे ऑस्कर में एंट्री की उम्मीद नहीं थी क्योंकि इस साल कई अच्छी फिल्में बनी हैं।

अब हमें इस फिल्म को बड़ी संख्या में दर्शकों को दिखाने का मौका मिलेगा। मैं दर्शकों को इतना कुछ देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं मुझे इस फिल्म से प्यार है। मुझे लगता है कि इस फिल्म में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है।