Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Election Result: गोवा में चार दिन थकान मिटाने के बाद शिमला लौटे बिक्रम ठाकुर, सुंदर इंडोनेशिया में

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पसीना बहाने के बाद उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर चार दिन गोवा में थकान उतारने के बाद रविवार को शिमला लौट आए। चुनाव मैदान में राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे कई नेता थकान उतारने के लिए बाहर घूमने गए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Virender KumarUpdated: Sun, 27 Nov 2022 10:19 PM (IST)
Hero Image
Himachal Election Result: गोवा में चार दिन थकान मिटाने के बाद शिमला लौटे बिक्रम ठाकुर।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पसीना बहाने के बाद उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर चार दिन गोवा में थकान उतारने के बाद रविवार को शिमला लौट आए। चुनाव मैदान में राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे कई नेता थकान उतारने के लिए प्रदेश से बाहर घूमने गए हैं। कई विधायकों के परिवार चंडीगढ़ व हिमाचल भवन में डेरा डाले हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस के कई नेता हिमाचल भवन में हैं।

कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर पत्नी के साथ इंडोनेशिया गए हैं। अर्की से कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी तीन दिन पहले अकेले हिमाचल भवन पहुंचे थे। तीन दिन से भरमौर से पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता ठाकुर सिंह भरमौरी भी वहीं पर थे। पक्ष और विपक्ष के अधिकांश विधायक चंडीगढ़ का चक्कर काटघर लौट आए हैं।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाए हिमाचली उत्पाद, हुई खूब बिक्री

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2022 के हिमाचली पेवेलियन में हिमाचली उत्पादों की खूब बिक्री हुई। हर्बल उत्पादों के साथ-साथ ऊनी उत्पाद भी खूब बिके। बढ़ती ठंड को देखते हुए शाल, जुराबें, टोपियां और ऊनी वस्त्र खरीदने वालों की भीड़ रही। व्यापार मेले के वोकल फार लोकल थीम को देखते हुए कुल्लू, शिमला, कांगड़ा व चंबा में निर्मित ऊनी वस्त्रों के अतिरिक्त चंबा के थाल भी खूब बिके। सौंदर्य प्रसाधनों में हर्बल उत्पादों की मांग भी अधिक रही। हर्बल सैंपू, कांगड़ा चाय, हर्बल सूप व हर्बल स्नैक्स भी लोगों ने पसंद किए।

कुल्लू की हिल्ली बास्केट संस्था द्वारा छरमा, बुरांश के फूल,बिच्छू बूटी और रखाला जड़ी बूटियों से बनाई हर्बल टी को खरीदारों ने हाथों हाथ लिया। इस संस्था द्वारा बकरी के दूध, खुबानी, शिया बटर से बनाए फेस पैक, बाडी स्क्रब और साबून की महिलाओं ने खरीदारी की। कुल्लू जिला के सैंज, तीर्थन, गड़सा तथा बंजार क्षेत्रों में पैदा होने वाले हर्बल धनिए के मसाले ने अंतिम दिन सुगंध बिखेरी। शिमला के ई देहाती फार्मर्स स्टोर के स्टाल में शिमला और किन्नौर के ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक खेती के माध्यम से उगाए जा रहे दालों, मसालों, देशी घी और न्यूट्री आदि उत्पादों की अच्छी बिक्री देखने को मिली।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर