Move to Jagran APP

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: कांग्रेस के दिग्गज नेता धनीराम शांडिल के सामने पस्त हुए उनके ही दामाद

सोलन विधानसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनी राम शांडिल अपने दामाद और भाजपा प्रतिद्वंद्वी राजेश कश्यप से आगे चल रहे हैं। इस चुनाव पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर बनी हुई है।

By AgencyEdited By: Abhi MalviyaPublished: Thu, 08 Dec 2022 12:56 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 12:56 PM (IST)
2017 में हुई थी कांटे की टक्कर

शिमला, पीटीआइ। हिमाचल प्रदेश की सोलन विधानसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनीराम शांडिल अपने  दामाद और निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी राजेश कश्यप से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा दिए गए शुरुआती रुझानों के अनुसार, 80 साल के रिटायर्ड कर्नल धनीराम शांडिल अपने दामाद राजेश कश्यप से 1,371 मतों से आगे चल रहे है। हिमाचल के चुनाव नतीजों पर पूरा देश नजर बनाए हुए है। इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। 

2017 में हुई थी कांटे की टक्कर

2017 के विधानसभा चुनावों में शांडिल बहुत मुश्किल से अपनी सीट बचा पाए थे। 2017 में उन्होंने कश्यप के खिलाफ 671 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। बता दें कि शांडिल इससे पहले शिमला से सांसद भी रह चुके हैं। कश्यप ने सीवरेज और पार्किंग की समस्या को चुनावी मुद्दा बनाया था जबकि शांडिल ने दावा किया था कि पिछली कांग्रेस सरकार ने पूरे राज्य में समान विकास किया था। 

हाई प्रोफाइल सीट है सोलन

गौर करने वाली बात यह है कि सभी दलों ने सोलन को एक प्रतिष्ठित सीट के रूप में माना है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 12 नवंबर के चुनावों से पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोलन में अपनी-अपनी पार्टी की रैलियों को संबोधित किया था। इसके अलावा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी एक रोड शो के किया था। इसके अलावा सभी पार्टियों के अन्य दिग्गज नेताओं ने इस क्षेत्र पर प्रचार किया है। 

सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती

68 सदस्यीय विधानसभा के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई है और सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद बनाए बैठी है। हालांकि 12 बजे तक रुझानों में कांग्रेस आगे चलते दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें- Himachal Election Result 2022 Winners List: हिमाचल चुनाव में कौन आगे, कौन पीछे; जानें- हर सीट का रिजल्ट


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.