Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: विधानसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में तीन विधायकों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 27 अगस्त से सत्र की होगी शुरुआत

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अनुपस्थिति में तीन विधायकों को अध्यक्ष के आसन पर बैठने के लिए अधिसूचित किया गया है। भाजपा से अनिल शर्मा कांग्रेस से नंद लाल और संजय रत्न को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नंद लाल राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष भी हैं। यह अधिसूचना वर्ष 2024 के लिए की गई है।

By Parkash Bhardwaj Edited By: Gurpreet Cheema Updated: Thu, 22 Aug 2024 05:11 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, शिमला। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने तीन विधायकों को अध्यक्ष के आसन पर बैठने के लिए अधिसूचित किया है। भाजपा की ओर से अनिल शर्मा, कांग्रेस की ओर से नंद लाल व संजय रत्न का नाम चयनित किा गया है।

नंद लाल राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष भी हैं। इन तीन विधायकों को वर्ष 2024 के लिए अधिसूचित किया गया है। ऐसा उस स्थिति में होगा, जब विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सत्र के दौरान किसी कार्य के लिए आसन को छोड़कर अपने चैंबर में जाते हैं या फिर कुछ समय के लिए बाहर रहेंगे।

27 अगस्त से विधानसभा का सत्र

27 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र से पहले तक विधानसभा अध्यक्ष की सहमति से चार सदस्यों को नामित किया गया था, जिसमें राजेंद्र राणा का नाम भी शामिल था।

राजेंद्र राणा लोकसभा चुनाव के साथ हुए विधानसभा के उपचुनाव में पराजित हुए थे। परिणाम स्वरूप विधानसभा सचिवालय ने तीन सदस्यों के नाम नए सिरे से अधिसूचित किए हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें