Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल में मंत्रियों को मिले विभाग, शांडिल को मिला स्वास्थ्य और विक्रमादित्य को लोक निर्माण की जिम्मेदारी

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। विभागों के बंटवारे का इंतजार किया जा रहा था। यहां जानें किसे कौन सा विभाग मिला है।मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से देर रात मंत्रियों के विभागों का बंटवारा करने से संबंधित अधिसूचना जारी की गई।

By AgencyEdited By: Babli KumariUpdated: Thu, 12 Jan 2023 08:01 AM (IST)
Hero Image
हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभागों का किया बंटवारा

शिमला, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया है। कर्नल धनीराम शांडिल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री होंगे। उनके पास सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और श्रम एवं रोजगार विभाग भी रहेगा। चंद्र कुमार कृषि व पशुपालन विभाग के मंत्री होंगे। हर्षवर्धन चौहान उद्योग मंत्री होंगे। वह संसदीय मामले व आयुष विभाग भी देखेंगे।

जगत सिंह नेगी राजस्व के साथ बागवानी व जनजातीय विकास विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री होंगे जबकि अनिरुद्ध सिंह को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग का मंत्री बनाया गया है। विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण मंत्री का जिम्मा संभालेंगे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से देर रात मंत्रियों के विभागों का बंटवारा करने से संबंधित अधिसूचना जारी की गई।

किसके पास कौन सा विभाग

- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू : वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक और अन्य सभी विभाग जो किसी को आबंटित नहीं किए।

- उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री : जल शक्ति, परिवहन, भाषा, कला और संस्कृति विभाग।

- कर्नल धनीराम शांडिल : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और श्रम एवं रोजगार।

- चंद्र कुमार : कृषि, पशु पालन विभाग।

- हर्षवर्धन चौहान : उद्योग, संसदीय मामले व आयुष विभाग

- जगत सिंह नेगी : राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास विभाग।

- रोहित ठाकुर : उच्च शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग

- अनिरुद्ध सिंह : ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग

- विक्रमादित्य सिंह : लोक निर्माण और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग।

- उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पास तीन विभाग उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पास तीन विभाग रहेंगे। वह जल शक्ति, परिवहन, भाषा, कला और संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। जो विभाग किसी मंत्री को नहीं दिए गए हैं, वे सभी मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने पास रखे हैं। विभागों का बंटवारा होने के बाद सरकार के सभी मंत्री विभागों का कामकाज संभालेंगे।

यह भी पढ़ें- Manali: वर्ष 2022 में टूटे रिकार्ड, मनाली पहुंच गए 3,25,788 वाहन, अटल टनल बने से पर्यटकों का आंकड़ा लगातार बढ़ा

यह भी पढ़ें- Shimla News: बगलामुखी के पास त्रिपल जंगल में बनेगा बड़ा चिड़ियाघर