Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Pradesh Election Results 2024: क्लीन स्वीप की तैयारी में भाजपा, कांग्रेस को मिल सकती है बड़ी हार

कांगड़ा सीट के कांग्रेसी उम्मीदवार आनंद शर्मा ने हार स्वीकारते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि कांगड़ा से चुनाव लड़ना एक शानदार अनुभव था। मैं अपनी हार को स्वीकार करता हूं और राजीव भारद्वाज को उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं कांगड़ा और चंबा के लोगों के प्यार और स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 04 Jun 2024 04:51 PM (IST)
Hero Image
Himachal Pradesh Election Results 2024: हिमाचल प्रदेश में क्लीन स्वीप की तैयारी में भाजपा

डिजिटल डेस्क। लोकसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत को मंडी सीट से विजयश्री प्राप्त हुई है। इस सीट पर कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को टिकट दी है।

कंगना रनौत ने कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को बड़े अंतर से हराया है। वहीं, हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के सतपाल रायजादा को 182357 वोटों से मात दी है। इस सीट पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लगातार पांचवी बार जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: 24 साल में जो कभी नहीं हुआ वो अब होगा? रुझानों में बीजेपी ने यहां खिला दिया 'कमल'; बनने जा रही सरकार

हिमाचल प्रदेश के तीसरे सीट यानी शिमला से पूर्व भाजपा अध्यक्ष और शिमला से मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप आगे हैं। जबकि, कांगड़ा से भाजपा उम्मीदवार राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस के आनंद शर्मा को 251895 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। शिमला से सांसद सुरेश कश्यप 90548 वोटों से आगे हैं।

आनंद शर्मा ने स्वीकार की हार

बीजेपी की बढ़त पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांगड़ा सीट के कांग्रेसी उम्मीदवार आनंद शर्मा ने हार स्वीकार कर ली है। हार स्वीकारते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि कांगड़ा से चुनाव लड़ना एक शानदार अनुभव था। मैं अपनी हार को स्वीकार करता हूं और राजीव भारद्वाज को उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं।

आनंद शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का आभारी हूं। साथ ही अपने सहकर्मियों का भी आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। मैंने पार्टी के फैसले को स्वीकार किया है। यह जानते हुए कि कांगड़ा भाजपा का गढ़ है। इसके बावजूद मैंने चुनाव में पार्टी का नेतृत्व किया। मैं कांगड़ा और चंबा के लोगों के प्यार और स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं। मैं हमेशा कांगड़ा के लोगों का आभारी रहूंगा।

शिमला के सांसद सुरेश कश्यप ने बीजेपी की बढ़त पर राय देते हुए कहा कि नतीजे एग्जिट पोल की तरह ही लग रहे हैं। लोगों ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि लोगों ने पार्टी को एक बार फिर जनादेश दिया है।

यह भी पढ़ें: राजगढ़ से पीछे चल रहे दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान; कहा- 'अब नहीं लड़ूंगा चुनाव'

बिंदल ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया है। विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है। यह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी हार है, जो अपनी सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में अब तक कामयाब नहीं हो पाए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले मंडी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए कंगना रनौत ने अपने घर पर प्रार्थना की। कंगना रनौत का प्रार्थना करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विक्रमादित्य सिंह ने मंदिर में प्रार्थना की

वहीं, विक्रमादित्य सिंह जीत के लिए परिवार के सदस्यों के साथ जाखू मंदिर गए थे। लोकसभा सीटों और छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए राज्य भर के 80 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। जहां, 1 जून को एक साथ उपचुनाव भी हुए थे। 1 जून को सुजानपुर, धर्मशाला, लाहौल और स्पीति, बरसर, गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों पर उपचुनाव हुए थे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर