Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने 85 जेओएआइटी की नियुक्ति के आदेश जारी किए

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिश के बाद 85 जेओएआइटी की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद अब नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में अनुबंध आधार पर नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। इन्हें 12360 रुपये मासिक वेतनमान पर नियुक्त किया गया है।

By Yadvinder Sharma Edited By: Prince Sharma Updated: Fri, 27 Sep 2024 05:51 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने 85 जेओएआइटी की नियुक्ति के आदेश जारी किए

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Jobs: हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिश के तहत दस्तावेजों की जांच के बाद 85 जेओएआइटी की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंंद्र परिमहल कसुम्पटी में दस्तावेजों की जांच रखी थी जिसके बाद अब नियुक्ति के आदेशों को जारी किया गया है।

इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में अनुबंध आधार पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इन्हें 12360 रुपये मासिक वेतनमान पर नियुक्त किया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें