Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: 'वर्तमान हालात के लिए सुक्खू जिम्मेदार', जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार को फिर कटघरे में लिया

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh News) के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने वर्तमान वित्तीय स्थिति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू की नीतियां प्रदेश के विकास के बजाय मित्र हितोन्मुखी हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में दो साल कोरोना रहा लेकिन कर्मचारियों को एक बार भी वेतन देने में देरी नहीं हुई।

By rohit nagpal Edited By: Gurpreet Cheema Updated: Wed, 04 Sep 2024 07:49 PM (IST)
Hero Image
आर्थिक संकट के बीच जयराम ठाकुर ने फिर सुक्खू सरकार को घेरा (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस करीब दो साल से सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार चला रही है। कांग्रेस हर नाकामी का ठीकरा केंद्र सरकार व पूर्व भाजपा सरकार पर फोड़ती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज की सुक्खू की वित्तीय नीतियां वर्तमान हालात के लिए जिम्मेदार हैं। सुक्खू प्रदेश के विकास और जनहितोन्मुखी न होकर मित्र हितोन्मुखी हैं।

भाजपा सरकार के कार्यकाल में दो साल कोरोना रहा, लेकिन कर्मचारियों को एक बार भी वेतन देने में देरी नहीं हुई। आउटसोर्स,, पैरा वर्कर, नियमित व अनुबंध कर्मचारी या अन्य किसी भी कर्मचारी के वेतन से एक पैसे की कटौती नहीं की गई थी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि विपरीत आर्थिक हालत के बाद भी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किया गया। पूर्व भाजपा सरकार ने लोगों के हित में कई योजनाएं चलाई थीं, जिन्हें सुक्खू सरकार ने बंद करना शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों के प्रश्न के उत्तर में सदन में सांसद कंगना रनौत पर की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। जो अपना पक्ष रखने के लिए सदन में उपस्थित नहीं है उसके बारे में ऐसी टिप्पणी करना सदन की मर्यादा के आचरण के विपरीत है। इस टिप्पणी के लिए मंत्री को माफी मांगनी चाहिए।