Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Lok Sabha Election 2024 Dates: हिमाचल में लोकसभा चुनाव की तारीख का एलान, सातवें चरण में होगा मतदान; पढ़ें सभी अपडेट

Lok Sabha Election schedule चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण में मतदान किया जाएगा। मतदान की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने दो सीटों पर अपने पुराने चेहरों पर ही दांव खेला है। जबकि कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की लिस्ट नहीं जारी की है।

By Deepak Saxena Edited By: Deepak Saxena Updated: Sat, 16 Mar 2024 04:14 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल में लोकसभा चुनाव की तारीख का एलान।

डिजिटल डेस्क, शिमला। Lok Sabha Election 2024 Dates Live update हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। ईसीआई राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण यानी एक जून को मतदान होगा। चुनावी तारीखों का एलान होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। वहीं, इन चुनावों का परिणाम चार जून को आएगा। हिमाचल प्रदेश में चार संसदीय क्षेत्र कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला है।

लगभग 97 लाख वोटर्स करेंगे मतदान

सीईसी राजीव कुमार ने बताया कि इस बार साढ़े 97 लाख वोटर है। साथ ही साढ़े 10 लाख मतदान केंद्र हैं। चुनाव आयोग ने दो साल तक तैयारी की हैं। भारत के चुनाव पर दुनिया की नजर रहेगी। 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं। 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। 18 साल के 21.5 करोड़ वोटर्स हैं।

88 लाख दिव्यांग वोटर करेंगे मतदान

सीईसी ने कहा कि 1.5 करोड़ चुनाव अधिकारी ड्यूटी में लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पुरुषों की संख्या 49.7 करोड़ जबकि महिलाओं की संख्या 47.1 करोड़ है। लोकसभा का कार्यकाल 16 जून तक है। 85 साल से ऊपर के मतदाता घर से ही वोट कर सकेंगे। इसके साथ ही 2.18 लाख मतदाता 100 साल से ऊपर हैं। जबकि 88 लाख दिव्यांग वोटर्स हैं।

उम्मीदवार को बताना होगा अपना क्रिमिनल रिकॉर्ड

सीईसी राजीव कुमार ने बताया कि उम्मीदवार को अपना क्रिमिनल रिकॉर्ड बताना होगा। साथ ही हिस्ट्रीशीटर पर भी नजर बनी रहेगी। हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके साथ ही टीवी सोशल मीडिया पर नजर रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हिंसा के खिलाफ सख्ती से निपटेंगे। चुनाव आयोग के सामने चार सबसे बड़ी चुनौती होंगी- बाहुबल, धनबल, गलत सूचना, MCC उल्लंघन।

देश में कुल वोटर्स (करोड़ में)

साल  वोटर्स (करोड़ में)
1999 61.65
2004 67.15
2009 71.70
2014 83.40
2019 91.20
2024 96.88

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कुमार कश्यप पर एकबार फिर से दांव खेला है। वहीं, कांग्रेस ने अभी तक चारों सीटों को लेकर अपने उम्मीदवारों के पत्ते नहीं खोले हैं। जल्द ही कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है।

इन तारीखों में होंगे सात चरणों के चुनाव

  • पहला चरण-  19 अप्रैल
  • दूसरा चरण-   26 अप्रैल
  • तीसरा चरण-   7 मई
  • चौथा चरण-   13 मई
  • पांचवां चरण-  20 मई
  • छठा चरण-    25 मई
  • सातवां चरण-  01 जून

जबकि नतीजे 4 जून को आएंगे। 

इन सीटों पर होंगे विधानसभा उपचुनाव

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण में इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। 

  • धर्मशाला
  • लाहौल-स्पीति
  • बड़सर
  • गग्रेट
  • कुतलहर

साल 2019 में सात चरणों में हुए थे चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 में हिमाचल प्रदेश में वोटिंग 19 मई को हुई थी। सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव में हिमाचल में आखिरी फेस में वोटिंग हुई थी। जबकि 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा की गई थी।

ये भी पढ़ें: Himachal News: अब किसान होंगे मालामाल, प्रत्येक पंचायत को प्राकृतिक खेती से जोड़ने की सरकार की योजना

तीन में BJP और एक पर कांग्रेस का रहा कब्जा

अगर साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के परिणामों की चर्चा करें तो चार संसदीय सीटों में से तीन पर बीजेपी का कब्जा रहा जबकि एक सीट मंडी से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।

लोकसभा चुनाव 2019 में इन्हें मिली थी जीत

कांगड़ा (Kangra) - किशन कपूर (बीजेपी)

हमीरपुर (Hamirpur)- अनुराग ठाकुर (बीजेपी)

शिमला (Shimla)- सुरेश कुमार कश्यप (बीजेपी)

मंडी (Mandi) - प्रतिभा सिंह (कांग्रेस)

ये भी पढ़ें: काम की खबर: रेलवे की ओर से यात्रियों को मिली नई सौगात, हरिद्वार जाने का महंगा किराया घटाया; अब लगेंगे सिर्फ इतने रुपये

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें