Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रमोशन की राह ताक रहे शिक्षकों के लिए खुशखबरी, जल्द खुलने वाला है पदोन्नति का पिटारा

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में पदोन्नतियों की झड़ी लगने वाली है। प्रधानाचार्य से उप निदेशक प्रवक्ता से मुख्य अध्यापक और प्रधानाचार्य पदों पर जल्द ही पदोन्नतियां होंगी। शिक्षा मंत्री ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जाए। विभाग ने पद्दोन्नति की सूचियां तैयार करना शुरू कर दिया है। सोमवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

By Anil Thakur Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sun, 29 Sep 2024 03:35 PM (IST)
Hero Image
शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति जल्द

राज्य ब्यूरो, शिमला। पदोन्नति की राह ताक रहे शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा विभाग में जल्द ही पद्दोन्नति का पिटारा खुलने वाला है। प्रधानाचार्य से उप निदेशक, प्रवक्ता से मुख्य अध्यापक व प्रधानाचार्य पदों पर पद्दोन्नतियां होगी। पिछले काफी समय से यह प्रक्रिया लटकी हुई थी। शिक्षा मंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि इसके लिए प्रोसेस शुरू करें।

शनिवार को सचिवालय में अधिकारियों ने इस पर काम तेज कर दिया है। पद्दोन्नति की सूचियां तैयार करना शुरू कर दी है। सोमवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पद्दोन्नतियों के मसले पर चर्चा की जाएगी।

विभाग का कहना है कि जल्द ही पद्दोन्नतियों की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। दूसरे चरण में जेबीटी से टीजीटी, सीएंडवी से टीजीटी और टीजीटी व प्रमोटी लेक्चरर को पद्दोन्नत कर मुख्य अध्यापक बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने पद्दोन्नति के लिए एक परफार्मा जारी किया था।

प्रधानाचार्यों में पनप रहा रोष

सरकार ने उप निदेशक के पद पर पुनर्नियुक्ति दे रही है। प्रदेश में 24 के करीब उप निदेशकों के पद खाली पड़े हुए हैं। सरकार इन पदों को नियमित रूप से नहीं भर रही है। हर महीने वरिष्ठ प्रधानाचार्य सेवानिवृत हो रहे हैं। जबकि वे उप निदेशक पर पद्दोन्नति के लिए पात्रता रखते हैं। इसको लेकर शिक्षक संगठन कई बार सरकार के समक्ष मामला उठा चुका है।

शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया मुद्दा- चौहान

राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि कई बार पद्दोन्नतियों का मामला शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें