Move to Jagran APP

दिवाली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, हिमाचल पथ परिवहन निगम चलाएगा अतिरिक्त बसें

Himachal Pradesh News दिवाली के मौके पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) अतिरिक्त बसें चलाएगा। अभी तक आई बुकिंग के आधार पर दिल्ली को 31 और चंडीगढ़ को 13 बसें चलाई जाएंगी। कांगड़ा धर्मशाला चंबा हमीरपुर सहित अन्य क्षेत्रों से यह बसें चलेंगी। अभी बुकिंग हो रही है इनकी संख्या बढ़ सकती है। निगम बद्दी-नालागढ़ से भी बसें चलाएगा।

By Anil Thakur Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 16 Oct 2024 10:43 PM (IST)
Hero Image
राहत! हिमाचल पथ परिवहन निगम कई रूटों के लिए चलाएगा अतिरिक्त बसें (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, जागरण। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम दीपावली के मौके पर अतिरिक्त बसें चलाएगा। अभी तक आई बुकिंग के आधार पर दिल्ली के लिए 31 व चंडीगढ़ के लिए 13 बसें चलाई जाएंगी। कांगड़ा धर्मशाला, चंबा, हमीरपुर सहित अन्य क्षेत्रों से यह बसें चलेंगी। अभी बुकिंग हो रही है इन की संख्या बढ़ सकती हैं। निगम बद्दी नालागढ़ से भी बसें चलाएगा।

पहले से ही होने लगी बुकिंग

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के अनुसार बसों को लेकर अग्रिम बुकिंग हो रही है, जिसे देखते हुए इन बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है। 30 व 31 अक्टूबर को यह बसें चलेंगी। दिल्ली और चंडीगढ़ से वापस भी सवारियां लेकर गंतव्य स्थान के लिए आएगी। जो बसें दिल्ली के लिए चलाई जानी हैं, उनमें पालमपुर से वाया सुजानपुर कोसरी, जयसिंहपुर, धर्मशाला से वाया देहरा, कांगड़ा, बैजनाथ से वाया सुजानपुर, मनियारा व शिवनगर, धर्मशाला वाया देहरा, कांगड़ा से दिल्ली के लिए भी बस चलेगी।

ये होंगे वाया स्टॉप

पालमपुर के लिए नादौन व सुजानपुर से हमीरपुर से वाया सलूणी भोटा, पठानकोट, सरकाघाट से वाया बस्सी, पट्टा, जाहू से दिल्ली, धर्मशाला से देहरा जवालाजी, बैजनाथ से देहरा, कांगड़ा होते हुए , पालमपुर से नादौन व सुजानपुर होते हुए बस चलेगी। इसी तरह सरकाघाट से ऊना, भोटा, लदरौर, जाहू होते हुए बस जाएगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में कर्मचारियों को बड़ी राहत, 28 तारीख को जारी होगी सैलरी और पेंशन; CM सुक्खू ने दिए निर्देश

धर्मशाला से देहरा, ज्वालाजी, बैजनाथ से दिल्ली, हमीरपुर से धनेटा होते हुए, सरकाघाट से जाहू, हमीरपुर से सलूणी, भोटा होते हुए, बैजनाथ से देहरा, ज्वालाजी होते हुए दिल्ली के लिए विशेष बस चलेगी। यह सभी साधारण बसें होंगी। वहीं चंडीगढ़ के लिए भी विशेष बसें चलेंगी जिनमें अभी 13 बसों का ड्राफ्ट है। निगम ने इनके समय भी तय कर दिए हैं। इसके अनुसार अब चालक परिचालकों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

बसों पर सामान का अतिरिक्त किराया

वहीं, दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में अब लगेज वगैरा ले जाना भी महंगा पड़ेगा। निगम ने बसों में यात्री सामान पर किराया बढ़ा दिया गया है। इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसमें 0 से 5 किलो वजन पर कोई टिकट नहीं लेना देना होगा।

लेकिन 6 से 20 किलोग्राम वजन होने पर यात्री को आधा टिकट लेना होगा। 20 से 40 किलोग्राम वजन होने पर पूरा टिकट लेना होगा। वहीं यात्री अगर इससे ज्यादा वजन का सामान लेकर बस में चढ़ता है तो उसे दो यात्रियों के बराबर तक का टिकट कटवाना होगा

यह भी पढ़ें- Himachal Bus Fare Hike: हिमाचल की बसों में अब सामान ले जाना हुआ महंगा, 6 KG वजन पर लगेगा पूरा टिकट; देखें लिस्ट

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।