Move to Jagran APP

Himachal Pradesh Top 5 News 8 February: सीएम सुक्खू ने साधा BJP पर निशाना... पढ़िए हिमाचल की पांच बड़ी खबरें

Shimla News हिमाचल प्रदेश में बुधवार को राजनीतिक रूप से हलचल देखने को मिली। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाली के वादें को लेकर सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधा... आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर डालिए।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Wed, 08 Feb 2023 01:19 PM (IST)
Hero Image
आए पढ़ते है हिमाचल की 5 बड़ी खबरों पर नजर डालते है।
शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को राजनीतिक रूप से हलचल देखने को मिली। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाली के वादें को लेकर सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधा, इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर क्या कुछ आरोप लगाए हैं.. आईए पढ़ते हैं हिमाचल प्रदेश की पांच बढ़ी खबरें ..

आज की टॅाप 05 खबरें

सरकार ने ओपीएस बहाली कर पहली गारंटी की पूरी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट का समुचित प्रविधान करने के बाद ही पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल की है। सरकार ने ओपीएस बहाली की पहली गारंटी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही पूरी कर साबित कर दिया कि हमने जो कहा, वह कर दिखाया। यहां पढ़ें पूरी खबर

एक बार फिर मौसम ने लिया मोड़

प्रदेश में बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और शुक्रवार तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आंधी के साथ वर्षा हो सकती है। इससे ठंड बढ़ेगी। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों सहित छह स्थानों कल्पा, केलंग, मनाली, कुकुमसेरी और नारकंडा में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू किए प्रोजेक्ट को धीमा कर रही है। केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को भी प्रदेश सरकार ने धीमा करने के लिए कह दिया है। 

उन्होंने आगे कहा कि मंडी के शिवधाम फेज तीन, मंडी एयरपोर्ट, मंडी विश्वविद्यालय और बागवानी के कई कार्यों को सरकार ने धीमा करने का आदेश दिया है। कांग्रेस तो अपने वादों से भी मुकर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

सामाजिक प्रगति सूचकांक में 7वें स्थान पर हिमाचल

देश में अति उच्च सामाजिक प्रगति करने वाले नौ राज्यों में हिमाचल भी शामिल है और सामाजिक प्रगति सूचकांक यानी एसपीआइ में प्राप्त 63.28 अंक के साथ सातवें स्थान पर है। पुडुचेरी देश में उच्चतम एसपीआइ स्कोर 65.99 के साथ प्रथम है। यहां पढ़ें पूरी खबर

ट्रक आपरेटरों ने बदले सुर

सीमेंट ढुलाई विवाद को हल करने के लिए बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट सोसायटी (बीडीटीएस) कार्यकारिणी व अदाणी समूह के बीच मंगलवार को हुई बैठक निष्फल रही। समझौते के लिए पहले किराया कम करने की बात करने वाली बीडीटीएस ने तेवर बदल दिए। यहां पढ़ें पूरी खबर

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।