Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल में बढ़ी बेरोजगारों की संख्या, 7 लाख से ज्यादा युवाओं के पास नहीं है नौकरी

हिमाचल में बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में 708230 पंजीकृत बेरोजगार हैं। सुक्खू सरकार ने सदन में इसकी जानकरी दी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रदेश में बेरोजगारी दर 4.0 प्रतिशत थी और 2022-23 में बढ़कर 4.4 प्रतिशत पहुंच गई है। ये जानकारी विधायक डॉ. जनकराज के प्रश्न पर सदन में राज्य सरकार द्वारा लिखित में दी गई है।

By Anil Thakur Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 29 Aug 2024 08:33 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी दर बढ़ी है। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल में बेरोजगारी बढ़ी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रदेश में बेरोजगारी दर 4.0 प्रतिशत थी, जो 2022-23 में बढ़कर 4.4 प्रतिशत पहुंच गई है। प्रदेश में 708230 पंजीकृत बेरोजगार हैं। विधायक डॉ. जनकराज के प्रश्न पर लिखित जवाब में सरकार ने यह जानकारी सदन में दी।

'सभी पंजीकृत युवा बेरोजगार हो ये जरूरी नहीं'

सरकार ने बताया कि प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में जुलाई 2024 तक अनुसूचित जाति के पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 1,95,386 व अनुसूचित जनजाति के पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 42483 है। सरकार ने बताया कि यह जरूरी नहीं कि सभी पंजीकृत युवा बेरोजगार हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में आर्थिक संकट के बीच सीएम सुक्खू का बड़ा फैसला, कहा- दो महीने बाद लूंगा सैलरी-भत्ता

राष्ट्रीय रोजगार सेवा नियमावली के अनुसार कोई भी युवा, जिसकी आयु 14 वर्ष से ऊपर है, रोजगार कार्यालय में अपना नाम पंजीकृत करवा सकता है। इसके अतिरिक्त रोजगार प्राप्त युवा भी रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए पुन: रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज करवा सकते हैं।

किस जिला में कितने बेरोजगार

जिला  पुरुष महिला कुल
बिलासपुर 25782 24373 50155
चंबा 31503 23202 54705
हमीरपुर 28603 26229 54832
कांगड़ा 80537 68977 149514
किन्नौर 2630 3858 6488
कुल्लू 18870 18545 37224
लाहुल स्पीति 2324 2307 4631
मंडी 81886 59196 141082
शिमला 32241 29957 62198
सिरमौर 27694 26735 54429
सोलन 23692 18929 42621
ऊना 25872 24479 50351
कुल 381534 326696 708230

यह भी पढ़ें: शिमला में भीड़भाड़ कम करने की दिशा में काम करेगी सुक्खू सरकार, सरकारी कार्यालयों को राजधानी से बाहर करने पर होगा विचार