Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सावधान! दो दिन बाद और बढ़ेगा सर्दी का सितम, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी; मैदानी इलाकों के लिए आया ये अपडेट

Himachal Pradesh Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में लगातार धूप खिलने के बावजूद रात और सुबह के तापमान में गिरावट आ रही है। प्रदेश के सात स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमावबिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है। 22 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा इसके कारण प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Wed, 20 Dec 2023 08:39 AM (IST)
Hero Image
Himachal Pradesh Weather : शीतलहर की चपेट में हिमाच प्रदेश

राज्य ब्यूरो, शिमला।Himachal Pradesh Weather : हिमाचल प्रदेश में लगातार धूप खिलने के बावजूद रात और सुबह के तापमान में गिरावट आ रही है।

प्रदेश के सात स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमावबिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मंडी के सुंदरनगर व भुंतर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। जबकि शिमला (Shimla Weather) का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री की वृद्धि के साथ 6.4 डिग्री पर पहुंच गया है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना

नाहन, पांवटा देहरा गोपीपुर को छोड़ बाकी स्थानों की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 22 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा इसके कारण प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर दो दिनों तक ही अब रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने और ठंड के तेवर और कड़े होने का अनुमान है।

ऊना में पड़ रही कड़ाके की ठंड

धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, ऊना में तापमान में कमी आने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ऊना में तापमान में प्रतिदिन गिरावट दर्ज की जा रही है।

मंगलवार को ऊना का न्यूनतम तापमान 2.6 व अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 24 घंटे में ऊना के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

ऊना में हर दिन गिर रहा पारा

ऊना( Una Weather News) के न्यूनतम तापमान में .4 और अधिकतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इससे पहले सोमवार को ऊना का न्यूनतम तापमान तीन व अधिकतम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जबकि रविवार को ऊना का न्यूनतम तापमान चार डिग्री व अधिकतम 23.8 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को ऊना का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री व अधिकतम 24.2 दर्ज किया गया था।

ठंड से सुन्न होने लगते हैं हाथ-पैर

जबकि शुक्रवार को जिला ऊना का न्यूनतम तापमान 4.2 व अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में कमी आने से जिला में ठंड बढ़ गई है। शाम ढलते ही जिला शीतलहर की चपेट में आ जाता है और हाथ-पैर सुन्न होने लग जाते हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ऊना में मंगलवार को भी तेज धूप निकलने से मौसम सुहावना रहा।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हर दिन गिर रहा पारा, बढ़ रही ठंड...हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

उत्तर भारत में तेजी से बढ़ेगी ठंड

शाम को ठंड बढ़ गई। इससे लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग के समन्वयक विनोद शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अब उत्तर भारत में तेजी से ठंड बढ़ाना शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में तापमान तेजी से कम होगा और ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा धुंध भी पड़ रही है। विनोद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को ऊना का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री व अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में होगी बारिश, 22 दिसंबर से फिर बदलेगा मौसम; इस बार व्हाइट क्रिसमस मनाएंगे पर्यटक

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर