Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी, 116 सड़कें बंद; आम लोगों को हो रही काफी परेशानी

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather Update) में भारी बर्फबारी और बारिश ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। रोहतांग शिंकुला और बारालाचा सहित कई ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण 116 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

By Yadvinder Sharma Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Wed, 04 Sep 2024 08:48 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल में बर्फबारी और बारिश 116 सड़कें बंद। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा में हिमपात हुआ जबकि कई स्थानों पर वर्षा हुई। उदयपुर-किलाड़ मार्ग काढ़ूनाला में भूस्खलन के कारण बंद हो गया है।

कुल्लू के आनी के निकट भूस्खलन होने से औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। प्रदेश में दो राष्ट्रीय उच्च मार्ग और 116 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। 228 ट्रांसफार्मरों के खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। 11 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं।

प्रदेश में धर्मशाला में 73 मिलीमीटर, धौलाकुआं में 19, नाहन में 11 और शिमला में पांच मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व सिरमौर में कुछ स्थानों पर आंधी व भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut के खिलाफ 'मेकअप' वाले बयान पर जगत सिंह नेगी की सफाई, कहा- मैंने तो बस तंज कसा था

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर