Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Rains: हिमाचल में बारिश का कहर जारी, 67 दिन में 158 मौतें; भूस्खलन से 37 सड़कें बंद

Himachal Rains हिमाचल में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के चार जिलों चंबा लाहौल स्पीति ऊना व हमीरपुर को छोड़ बाकी के आठ जिलों में कुछ स्थानों पर आंधी के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि तीन जिलों शिमला किन्नौर व सिरमौर में कुछ एक स्थानों पर अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है

By Yadvinder Sharma Edited By: Prince Sharma Updated: Thu, 12 Sep 2024 10:27 PM (IST)
Hero Image
Himachal Rains: हिमाचल में बारिश का दौर अभी भी जारी है

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Rains: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की मार से अभी भी लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग ने गुरुवार को शिमला, किन्नौर और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में शुक्रवार तक मध्यम अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को राज्य के 12 में से पांच जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट भी जारी किया।

कई घरों को नुकसान की आशंका

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, सोलन और शिमला जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसने बागानों, फसलों, कमजोर संरचनाओं और कच्चे घरों को नुकसान की संभावना के बारे में भी आगाह किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों से भी दूर रहने की सलाह दी है। 

राज्य के कुछ हिस्सों में गुरुवार को हल्की बारिश जारी रही, सिरमौर जिले के धौलाकुआं में बुधवार शाम से सबसे अधिक 26 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद जोत में 7.6 मिमी, काहू में 6.8 मिमी, चोपाल में 6.2 मिमी, मनाली, डलहौजी और वांगटू में 5 मिमी बारिश हुई।

अब तक 158 लोगों की मौत

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के नवीनतम अपडेट के अनुसार, बुधवार तक राज्य में कुल 37 सड़कें बंद थीं और 106 बिजली योजनाएं बाधित थीं। 27 जून को हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत के बाद से, राज्य में अब तक वर्षा की कमी 21 प्रतिशत है।

हिमाचल प्रदेश में में 678.4 मिमी की औसत के मुकाबले 539.1 मिमी बारिश हुई है। अधिकारियों के अनुसार, 27 जून से 7 सितंबर तक चल रहे मानसून सीजन के दौरान बारिश से संबंधित घटनाओं में 158 लोग मारे गए, जबकि 30 अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है

यह भी पढ़ें- Sanjauli Masjid Vivad में नया मोड़, अवैध हिस्से को खुद ही तोड़ने को तैयार मुस्लिम पक्ष; नगर निगम से मांगी अनुमति

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर