Move to Jagran APP

Himachal News: हिमाचल में क्यों नहीं फल-फूल रहा टूरिज्म? पिछले साल के मुकाबले कम पहुंचे 2 लाख पर्यटक

हिमाचल प्रदेश (Himachal News) में पिछले साल की तुलना में पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। टूरिज्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि पर्यटकों ने हिमाचल की जगह दूसरे प्रदेशों का रूख किया है। पर्यटन राज्य हिमाचल में पर्यटकों की संख्या में गिरावट चिंता का विषय है। प्रदेश में 2017 में सबसे अधिक पर्यटक पहुंचे थे।

By Parkash Bhardwaj Edited By: Jagran News NetworkUpdated: Tue, 23 Jul 2024 02:35 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल में पिछले साल की तुलना में पर्यटकों की संख्या में गिरावट (जागरण फाइल फोटो)

प्रकाश भारद्वाज, शिमला। गर्मियों में मैदान खूब तपे, हिमाचल प्रदेश में सड़कों पर वाहनों का जाम ऐसा आभास दे रहा था कि यहां की सैरगाहों में रिकॉर्ड तोड़ पर्यटकों की आमद रही। लेकिन ऐसा नहीं था, प्रदेश में गत वर्ष की तुलना में इस बार जून माह के दौरान करीब दो लाख पर्यटक कम पहुंचे।

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि पर्यटकों ने कश्मीर और उत्तराखंड की ओर रूख किया। जिसके फलस्वरूप प्रदेश के सैरगाहों में अपेक्षाकृत पर्यटकों की आमद कम रही।

पर्यटकों में भारी गिरावट हिमाचल के लिए चिंता का विषय

ऐसा माना जा रहा है कि दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर शुल्क थोपने का निर्णय सही नहीं था। इसके अतिरिक्त अटल रोहतांग सुरंग से पर्यटन में जो उछाल आया है, इस नए विकसित हुए पर्यटन क्षेत्र को छोड़ दिया जाए तो राज्य में नई सैरगाहें विकसित नहीं की गई हैं।

लगातार अनछुए पर्यटन केंद्रों को विकसित करने की केवल बात होती आ रही है। गर्मियों के पर्यटन सीजन में पर्यटकों की आमद में लाखों की गिरावट पर्यटन राज्य हिमाचल के लिए गंभीर चिंता का विषय है। गत वर्ष 2798722 पर्यटकों की तुलना में हिमाचल की सैरगाहों में जून में 26.16 लाख पर्यटक पहुंचे।

6 माह में पर्यटकों की आमद

माह पर्यटकों की संख्या विदेशी पर्यटक

जनवरी

1138438 3501

फरवरी

1072836 6385

मार्च

1432980 10725

अप्रैल

1716570 6638

मई

2070945 5152

जून

2616789 6481

कुल संख्या

10048558 38882 (टोटल- 10087440)
माह पर्यटकों की कुल संख्या
जून, 2023 2798722
जून, 2022 2060516
जून, 2021 608911
जून, 2020 80
जून, 2019 1853164

2017 में 1.96 करोड़ सर्वाधिक पर्यटक पहुंचे

प्रदेश में वर्ष 2017 में 1.96 करोड़ पर्यटक पहुंचे थे, जो अब तक पहुंचे पर्यटकों की सर्वाधिक संख्या है। वर्ष 2008 में राज्य की सैरगाहों में आने वाले पर्यटकों की संख्या 97.49 लाख थी, जो आने वाले वर्षों में साल-दर-साल घटती-बढ़ती चली गई। इस साल अभी तक 1 करोड़ पर्यटक आ चुके हैं।

वर्ष पर्यटकों की संख्या
2023 1.60 करोड़
2022 1.51 करोड़
2021 56.37 लाख
2020 32.13 लाख
2019 1.72 करोड़
2018 1.64 करोड़
2017 1.96 करोड़
2016 1.84 करोड़
2015 1.75 करोड़
2008 97.49 लाख

हम तो लंबे समय से कहते थक गए हैं कि शिमला में पुराने ढर्रे से पर्यटकों को लुभाया नहीं जा सकता है। दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों से हिमाचल में प्रवेश शुल्क लिया गया, जोकि पर्यटन कारोबार को प्रभावित कर गया। सरकार को इस दिशा में गंभीरतापूर्वक नए सिरे से विचार करना पड़ेगा।

- अतुल गौतम, पर्यटन व्यवसायी।

हम तो चिल्लाते रह गए कि सरकार दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों से शुल्क न लें। इसके अतिरिक्त शिमला शहर में ही सड़कों की हालत चिंताजनक रहती है। पर्यटकों को सुविधाएं चाहिए, सड़कों पर घंटों जाम झेलने के लिए कोई पर्यटक यहां नहीं आना चाहता है।

- मोहिंदर सेठ, अध्यक्ष होटल एंड टूरिस्ट स्टेकहोल्डर एसोसिएशन।

यह भी पढ़ें: आइजीएमसी में 600 स्टाफ नर्स की होगी तैनाती, सीएम सुक्खू बोले- बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बजट की नहीं है कमी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।