Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Weather: मौसम ने बदली करवट, शिमला सहित कई स्‍थानों पर छाए बादल; 27 और 28 को दस जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम ने करवट बदल ली है शिमला सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बादल छाए और ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 27 व 28 नवंबर को प्रदेश के किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़ दस जिलों में आंधी व वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

By Yadvinder SharmaEdited By: Himani SharmaUpdated: Sun, 26 Nov 2023 07:48 AM (IST)
Hero Image
शिमला सहित कई स्‍थानों पर छाए बादल

राज्य ब्यूरो, शिमला। रविवार को मौसम ने करवट बदल ली है शिमला सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बादल चाहें और ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर तीन दिनों तक रहने का अनुमान है।

दस जिलों में आंधी व वर्षा का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 27 व 28 नवंबर को प्रदेश के किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़ दस जिलों में आंधी व वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम के बदलते तेवरों के साथ प्रदेश में पर्यटकों की आमद भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में 27 और 28 नवंबर को आंधी और वर्षा की चेतावनी, इन दस जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

होटल में ऑक्यूपेंसी बढ़ी

वीकेंड और उसके साथ सोमवार को अवकाश होने के कारण होटल में ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। प्रदेश के पर्यटन स्थलों शिमला, कुफरी, मनाली कसौली और अन्य स्थानों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है और पर्यटक स्थलों पर रौनक फिर से लौट आई है। शनिवार को धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री तक की गिरावट आई है।

तापमान में गिरावट

न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान इन दिनों सुंदरनगर व मंडी से करीब दो गुणा ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर 27 नवंबर को रहेगा। ऐसे में प्रदेश की ऊंची चोटियों और ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से लुढ़का तापमान, आज दिन में छाए रहेंगे बादल; जानिए मौसम का पूरा अपडेट

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें